{"_id":"653fdcac6d94b85c53044be6","slug":"uttarakhand-news-itbp-jawan-died-after-falling-from-a-cliff-in-india-china-border-in-pithoragarh-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: चट्टान से गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत, भारत-चीन सीमा पर सामान छोड़कर लौटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: चट्टान से गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत, भारत-चीन सीमा पर सामान छोड़कर लौटते वक्त हुआ हादसा
Mon, 30 Oct 2023 10:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:19 PM IST
सार
शाम करीब पांच बजे वह सामान छोड़कर लौट रहे थे। मैन सिंह टाप से लीलम की ओर आते समय हादसा हो गया। साथी हितेश कुमार ने इसकी सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी।
विज्ञापन
जवान त्रिमोहन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चट्टान से गहरी खाई में गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। वह भारत-चीन सीमा पर स्थित पोस्ट पर सामान छोड़कर पैदल लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार त्रिमोहन सिंह (35) पुत्र बाबूलाल सिंह निवासी ग्राम पोस्ट अटरहट तहसील चितला जिला बांदा (यूपी) अन्य जवानों के साथ अग्रिम चौकी तक सामान छोड़ने गए थे।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे वह सामान छोड़कर लौट रहे थे। मैन सिंह टाप से लीलम की ओर आते समय हादसा हो गया। साथी हितेश कुमार ने इसकी सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी।
विज्ञापन
Uttarakhand: गंगोलीहाट में तेंदुए ने मासूम को मार डाला, रामनगर-कालाढूंगी में बाघ के हमले में दो घायल
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हुए। उनका शव खाई से निकालकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। आईटीबीपी के अधिकारी और जवान भी अस्पताल पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन से यूपी के लिए भेज दिया गया है।