फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News ITBP got nine hectares of land for camp expansion in Pithoragarh Mirthi

Uttarakhand: पिथौरागढ़ के मिर्थि में आईटीबीपी को कैंप विस्तार के लिए मिली नौ हेक्टेयर भूमि, शासनादेश जारी

Mon, 01 May 2023 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 05:00 AM IST
सार

मिर्थी में कैंप विस्तार के लिए के दो गांवों की कुल 8.964 हेक्टेयर भूमि गौचर (चारागाह, जहां ग्रामीणों के पशु चरते हैं) उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News ITBP got nine hectares of land for camp expansion in Pithoragarh Mirthi
शासनादेश जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के मिर्थी में 7वीं वाहिनी तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) को कैंप विस्तार के लिए 8.964 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में शासनादेश जारी होने के साथ ही पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को संबंधित भूमि आईटीबीपी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


आईटीबीपी की यह पोस्ट भारत-चीन सीमा के नजदीक होने के कारण सामरिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। 7वीं वाहिनी तिब्बत सीमा पुलिस बल यहां कैंप का विस्तार करना चाहती है, लेकिन जमीन की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पा रही थी। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखा गया था, जिसे पिछले दिनों धामी मंत्रीमंडल ने अपनी मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: जंगलों में आग की घटनाओं पर केंद्र सख्त, दो मई को मसूरी में होगी उच्च स्तरीय बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्थी में कैंप विस्तार के लिए के दो गांवों की कुल 8.964 हेक्टेयर भूमि गौचर (चारागाह, जहां ग्रामीणों के पशु चरते हैं) उपलब्ध कराई गई है। इसमें तल्ली मिर्थी में 3.311 हेक्टेयर और हाटपर्थ में 5.653 हेक्टेयर गौचर भूमि आटीबीपी को दी गई है। इस भूमि के बदले ग्रामीणों को इतनी ही भूमि चारागाह के लिए तल्ली मिर्थी और हाटपर्थ में उपलब्ध कराई गई है। यह भूमि बंजर भूमि है, जिसका उपयोग ग्रामीण चारागाह के लिए कर सकेंगे। इस संबंध में सचिव राजस्व सचिन कुर्वे की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को संबंंधित भूमि को गृह मंत्रालय केंद्र सरकार के पक्ष में करने की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। भूमि की उपलब्धता के साथ ही आईटीबीपी अब यहां अपने कैंप का विस्तार कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed