फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: ips barinderjit singh become new ssp of udham singh nagar

उत्तराखंड: बरिंदरजीत सिंह दोबारा बने ऊधम सिंह नगर के नए एसएसपी, कड़े फैसलों के चलते हो चुका है ट्रांसफर

Sun, 16 Jan 2022 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Jan 2022 02:41 PM IST
सार

अपने सख्त अनुशासन और निर्णय के चलते बरिंदरजीत सिंह ट्रांसफर भी झेल चुके हैं। वहीं चुनाव आयोग ने अब उन्हें जिले के लिए सबसे मुफीद समझते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
uttarakhand news: ips barinderjit singh become new ssp of udham singh nagar
बरिंदरजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रुद्रपुर तराई में चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के लिए आईपीएस अधिकारी बरिंदरजीत सिंह को फिर से एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह अपने सख्त अनुशासन और निर्णय के चलते ट्रांसफर भी झेल चुके हैं। वहीं चुनाव आयोग ने अब उन्हें जिले के लिए सबसे मुफीद समझते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


पीएसी मुख्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर तैनात बरिंदरजीत सिंह ऊधम सिंह नगर के एसएसपी की कमान संभालेंगे। ऊधम सिंह नगर जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र होने के साथ ही मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों का भी क्षेत्र है। ऐसे में ऊधम सिंह नगर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिस से पार पाने के लिए पूर्व में एसएसपी रह चुके अधिकारी को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान एसएसपी अपने सख्त तेवर के चलते शांतिपूर्ण माहौल पैदा करने में कामयाब रहेंगे। वहीं अभी तक करीब डेढ़ साल से जिले की कमान संभाल रहे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि शीघ्र ही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के लिए भी स्थानांतरण का आदेश आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed