फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news: indecency in Jageshwar Dham, harish rawat fasting today

उत्तराखंड: जागेश्वर मंदिर में पुजारियों के अपमान के विरोध में मौन व्रत पर पर बैठे हरीश रावत

Mon, 02 Aug 2021 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Aug 2021 10:16 PM IST
सार

रावत ने कहा कि भाजपा सांसद का अमर्यादित व्यवहार अत्यधिक निंदनीय है। भाजपा को इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
uttarakhand news: indecency in Jageshwar Dham, harish rawat fasting today
मौन व्रत पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जागेश्वर धाम में आंवला (बरेली) से बीजेपी सांसद की ओर से गाली-गलौज प्रकरण ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में बीजेपी सांसद पर मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन कांग्रेस इतने भर से मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने इस मुद्दे को लेकर एक घंटे का उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया। 

विज्ञापन


सोमवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर एक घंटे के उपवास के बाद हरीश रावत ने कहा कि जागेश्वर, भगवान जागनाथ का धाम जो एक साक्षात ज्योर्तिलिंग है, वहां के प्रधान पुजारी और लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर भाजपा के सांसद ने अपना अहंकार उडेला है। कहा कि भाजपा सरकार जागेश्वर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की परंपरा को बंद करके पहले ही अपनी छोटी सोच जाहिर कर चुकी है।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि भाजपा सांसद का अमर्यादित व्यवहार अत्यधिक निंदनीय है। भाजपा को इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उपवास कार्यक्रम के दौरान प्रभु लाल बहुगुणा, गोदावरी थापली, राजेंद्र सिंह राणा, कमल सिंह रावत, उर्मिला थापा, संग्राम सिंह पुंडीर, श्याम सिंह चौहान, ललित जोशी, नीरज त्यागी, दीपेंद्र सिंह भंडारी, दिलबर प्रताप सिंह, मोहन काला, मनमोहन शर्मा, अल्का शर्मा, अमन उज्जैनवाल, कैलाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि का अपमान कर रहे भाजपा नेता : आप
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। भाजपा नेता घमंड में देवभूमि का अपमान कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा को तत्काल सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लिए खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोठियाल ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। भाजपा सांसद की ओर से जागेश्वर धाम में पुजारियों के साथ अभद्रता करने की घटना निदंनीय है। जागेश्वर मंदिर से लोगों की भावना जुड़ी है, लेकिन सत्ता धारी भाजपा के सांसद ने मंदिर में जाकर पुजारियों को धमका रहे हैं। जबकि मंदिर में जो भी व्यक्ति जाता है उसे आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन करने चाहिए। मंदिरों में हर तरह की घटना देवभूमि का अपमान है। 


धार्मिक स्थलों पर सामान्य श्रद्धालुओं की तरह होना चाहिए व्यवहार : कौशिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि धार्मिक स्थल पर जाकर किसी भी रूप में वहां के नियमों का पालन कर सहयोग करने की आवश्यकता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर हो, जब धार्मिक स्थल पर जाते हैं तो एक सामान्य श्रद्धालु की तरह व्यवहार होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed