{"_id":"6775582e229aa41d9f056c40","slug":"uttarakhand-news-impact-of-farmers-agitation-in-punjab-dehradun-amritsar-express-cancelled-till-7-january-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पंजाब में किसान आंदोलन का असर, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस सात जनवरी तक रद्द, DLS का नंबर बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पंजाब में किसान आंदोलन का असर, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस सात जनवरी तक रद्द, DLS का नंबर बदला
Wed, 01 Jan 2025 08:33 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:33 PM IST
सार
Uttarakhand News: किसानों की ओर से पटरियां ब्लॉक करने की चेतावनी देने के बाद देहरादून से अमृतसर जाने वाली ट्रेन सात दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : freepik
विस्तार
देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस दो से आठ जनवरी तक रद्द रहेगी। ऐसे में अमृतसर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इसको लेकर बुधवार को उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन का खासा असर देहरादून से पंजाब जाने वाली ट्रेन पर भी पड़ रहा है। किसानों की ओर से पटरियां ब्लॉक करने की चेतावनी देने के बाद देहरादून से अमृतसर जाने वाली ट्रेन सात दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे में अमृतसर से देहरादून आने वाली ट्रेन दो से सात जनवरी और दून से अमृतसर जाने वाले ट्रेन तीन से आठ जनवरी तक रद्द रहेगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर में इसको लेकर वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक मुरादाबाद मंडल की ओर से अधिकारिक सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
डीएलएस पैसेंजर ट्रेन का नंबर बदला
देहरादून-लक्सर-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का एक जनवरी से नंबर बदल दिया गया है। कोविड के बाद इसको स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया था। तबसे यह ट्रेन जीरो नंबर के साथ संचालित की जा रही थी। अब देहरादून से सहारनपुर जाने वाले ट्रेन का नंबर 54342 निर्धारित किया गया है। जबकि, सहारनपुर से देहरादून आने वाली ट्रेन का नंबर 54342 तय किया गया है।