फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News IAS angry over indecency with Meenakshi Sundaram Secretary Association to boycott work

Uttarakhand News: मीनाक्षी सुंदरम से अभद्रता पर आईएएस खफा, सचिवालय संघ का कार्य बहिष्कार आज

Fri, 08 Nov 2024 06:19 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2024 06:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को बिना किसी दबाव कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News IAS angry over indecency with Meenakshi Sundaram Secretary Association to boycott work
कार्य बहिष्कार - फोटो : https://www.freepik.com/

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम व उनके स्टाफ के साथ हुई अभद्रता के मामले में आईएएस एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया। सचिवालय संघ ने शुक्रवार को दोपहर कार्यबहिष्कार का एलान किया है। आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिलकर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


आईएएस एसोसिएशन उत्तराखंड चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को बिना किसी दबाव कार्रवाई का भरोसा दिया। इससे पहले दिन में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से कहा कि सचिव सुंदरम व स्टाफ के साथ अभद्रता, मारपीट की वह निंदा करते हैं। इससे सभी अफसर व्यथित हैं। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि मार्च में नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हुई अभद्रता में दर्ज मुकदमे में आठ माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव गृह को आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव, सचिवालय प्रशासन को भी पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन सचिव दिलीप जावलकर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पकंज कुमार पांडेय, शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय, बीवीआरसी पुरुषोत्तम, बीके संत, नीरज खैरवाल शामिल थे।
विज्ञापन


Uttarkashi Mosque Dispute: सीएम के लौटते ही कार्रवाई...एडीएम और सीओ पर गिरी गाज, देहरादून किए गए संबद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय के कर्मी एटीएम चौक पर होंगे एकत्र
उत्तराखंड सचिवालय संघ के सभी घटक संघों के साथ आपातकालीन बैठक की फिर एटीएम चौक पर आमसभा हुई। इसमें सभी ने घटना की निंदा की। संघ ने यह निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। शुक्रवार को सभी कर्मचारी एटीएम चौक पर एकत्र होकर दोपहर एक बजे कार्य बहिष्कार करेंगे। अगर समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिवालय कार्मिकों को सरकार को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए।

इन संगठनों ने भी कार्रवाई की मांग की
उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सचिव ऊर्जा व उनके निजी सचिव से हुए दुर्व्यवहार के की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष केहर सिंह, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय व महामंत्री अशोक कुमार ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर घटना कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिषद ने उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग की
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने आलोचना की। सख्त विरोध दर्ज करते हुए घटना की कड़ी आलोचना की है। उच्च स्तरीय जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई करे सरकार
कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने सचिवालय में सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed