फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Human skeleton found near Chorabari above Kedarnath ID card found nearby

Uttarakhand: केदारनाथ से ऊपर चोराबाड़ी के पास मिला नर कंकाल, पास में था तेलंगाना के युवक का आईडी कार्ड

Tue, 26 Aug 2025 10:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Aug 2025 10:07 PM IST
सार

kedarnath News: केदारनाथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि चोराबाड़ी क्षेत्र में ताल के पास कंकाल पड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Human skeleton found near Chorabari above Kedarnath ID card found nearby
चोराबाड़ी ताल के पास मिला नर कंकाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ से चार किमी ऊपर चोराबाड़ी ताल के पास मंगलवार को एक नर कंकाल मिला है। कंकाल काफी पुराना है। यात्रा मैनेजमैंट फोर्स कंकाल को अपने कब्जे में लेकर केदारनाथ ले गई। बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद इसे अन्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


मंगवार को दोपहर बाद केदारनाथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि चोराबाड़ी क्षेत्र में ताल के पास कंकाल पड़ा है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नवजोत सिंह यात्रा मैनेजमैंट फोर्स के जवानों के साथ चोराबाड़ी पहुंचे और कंकाल को एकत्रित किया गया।
विज्ञापन


कंकाल के समीप एक आईडी कार्ड भी मिला है, जो नोमुल रिश्वंत केयर ऑफ नोमुल गणेश, इब्राहिमपटनम, मंडल राजेश्वर रावपेट, करीमनगर, तेलंगना का निवासी है। आईडी कार्ड लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का है, जो 2022 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri Accident: उत्तरकाशी से लौट रहे किशोर और युवक बाइक समेत खाई में गिरे, मौके पर हुई दोनों की मौत

Uttarakhand News Human skeleton found near Chorabari above Kedarnath ID card found nearby

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कंकाल को एकत्रित कर देर शाम को केदारनाथ लाया गया है, जहां पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है।

कंकाल की स्थिति देखकर लग रहा है कि यह कम से कम दो से तीन माह पुराना है। उन्होंने बताया कि मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।  जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed