Tehri Lake: नए साल में पर्यटकों को मिलेगा तोहफा, टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स के बाद अब चलेगा हाईटेक क्रूज
Uttarakhand News: टिहरी झील में 2014-15 में बोटिंग सेवा शुरू हुई थी। वर्तमान में पैरासेलिंग, बनाना राइडिंग, स्पीड बोट, जेट स्की, जॉर्बिंग, वाटर रोलर, वाटर स्कूटर समेत 100 से अधिक बोट संचालित की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी झील में साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए नए साल में एक नया लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। अब वह फ्लोटिंग हट्स के बाद झील में चलते फिरते क्रूज बोट में रात बिता कर पर्यटन गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे। पर्यटन विभाग के सहयोग से झील में इन दिनों 12 कमरों के क्रूज बोट का निर्माण अंतिम चरण में है। करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से बन रहे क्रूज का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा जिसके बाद नए साल में क्रूज बोट पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा।
टिहरी झील में 2014-15 में बोटिंग सेवा शुरू हुई थी। वर्तमान में पैरासेलिंग, बनाना राइडिंग, स्पीड बोट, जेट स्की, जॉर्बिंग, वाटर रोलर, वाटर स्कूटर समेत 100 से अधिक बोट संचालित की जा रही है। आधुनिक सुविधा युक्त बोटों का अभी भी अभाव बना हुआ था लेकिन अब टाडा (टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण) की पहल पर क्रूज बोट टिहरी झील में भी जल्द उतारेगा। इसके लिए काम तेजी से किया जा रहा है।
Haridwar: नंदा गौरा योजना...पांच हजार को ‘प्रोत्साहन’ का इंतजार, फिर भी नए आवेदन मांग रही सरकार
विभाग ने निविदा के माध्यम से एक निजी क्षेत्र की एसएन फोरेस्टी को क्रूज बोट चलाने की अनुमति दी है। संबंधित कंपनी ने क्रूज ढांचा तैयार कर उसे झील में उतार दिया है। वर्तमान में क्रूज में जरूरी सुविधाएं जुटाने से लेकर रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। क्रूज बोट में आधुनिक सुविधा युक्त 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय निर्माण बनाए जा रहे हैं। करीब साढ़े सात करोड़ की धनराशि से क्रूज को तैयार किया जा रहा है।
दिसंबर तक क्रूज का निर्माण पूरा हो जाएगा जिसके बाद नए साल जनवरी 2024 में क्रूज का झील में विधिवत रूप से चलना शुरू हो जाएगा। क्रूज में पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। साथ ही क्रूज में विभिन्न तरह के गढ़वाली, देशी-विदेशी व्यंजन भी पर्यटकों को परोसे जाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि झील में क्रूज के शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
टिहरी झील में क्रूज बोट का निर्माण एक निजी कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा जिसके बाद झील में पर्यटकों को क्रूज बोट की सुविधा मिलने लगेगी।
- अतुल भंडारी, एसीईओ टाडा टिहरी।