{"_id":"6618243980c33155260b2036","slug":"uttarakhand-news-harish-rawat-said-on-pm-modi-statement-congress-never-called-ganga-a-canal-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पीएम मोदी के बयान पर बोले हरीश रावत- कांग्रेस ने कभी गंगा को नहर नहीं कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पीएम मोदी के बयान पर बोले हरीश रावत- कांग्रेस ने कभी गंगा को नहर नहीं कहा
Thu, 11 Apr 2024 11:27 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:27 PM IST
सार
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के नेता पंडित मदन मोहन मालवीय से लेकर राजीव गांधी तक सभी लोग हरकी पैड़ी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा गंगा की घाटों का सारा सौंदर्यीकरण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ।
विज्ञापन
हरीश रावत/ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रधानमंत्री पर गंगा को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी हर की पैड़ी पर गंगा को नहर नहीं कहा, कांग्रेस का हर की पैड़ी के साथ पुराना इतिहास है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पंडित मदन मोहन मालवीय से लेकर राजीव गांधी तक सभी लोग हरकी पैड़ी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा गंगा की घाटों का सारा सौंदर्यीकरण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने भाजपा सरकार पर हरकी पैड़ी कॉरिडोर के नाम से व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
कहा कि हर की गंगा घाटों पर जो निर्माण कार्य कांग्रेस काल में हुए हैं, वह अब तक चल रहे हैं। क्षेत्र के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का हर नागरिक भाजपा को जवाब देने को तैयार है।
विज्ञापन
PM Modi In Rishikesh: 'पहले राम मंदिर, अब गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही कांग्रेस', पढ़ें भाषण की बड़ी बातें
हरिद्वार के टिबड़ी में रोड शो के दौरान हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार को 75 प्रतिशत टूटने से बचाने के लिए उन्होंने इतना जरूर कहा कि हरकी पैड़ी से बहने वाली धारा, गंगा नदी है और वो नहर के फॉर्म में है। भाजपा चाहती है कि हरिद्वार टूटे, इसलिए, भाजपा गंगाजी को जो भी कहे लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गंगा को नदी ही माना है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, मनोज जाटव, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, पूनम भगत आदि मौजूद रहे।