{"_id":"5f1aa0a864dcc21f8c04b8f4","slug":"uttarakhand-news-harish-rawat-raised-the-political-temperature-from-rebel-leaders-return-home-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी नेताओं की घर वापसी का राग छेड़ हरीश रावत ने बढ़ाया सियासी तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी नेताओं की घर वापसी का राग छेड़ हरीश रावत ने बढ़ाया सियासी तापमान
Fri, 24 Jul 2020 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कांग्रेस के बागी नेताओं की सशर्त माफी का राग छेड़कर सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कांग्रेस के नौ विधायकों ने बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
2016 के इस मामले में प्रदेश में इस सियासी घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति शासन भी लगा था। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरक सिंह, सुबोध उनियाल सहित नौ विधायक इसमें शामिल थे। अब रावत ने कहा है कि ये नेता अगर जनता से और कांग्रेस से माफी मांग लें तो इनकी घर वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
रावत के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। खुद कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारी इसके निहितार्थ खोजने में जुटे हैं। इनका कहना है कि किसी की घर वापसी का फैसला नीतिगत है और यह पार्टी हाईकमान ही तय कर सकता है।
विज्ञापन
फिर, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित उस समय के दौर से जूझने वाले नेताओं की राय भी लेनी जरूरी होगी। कांग्रेस का एक धड़ा इन नेताओं को माफ करने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। हरीश रावत का यह बयान एक टीवी चैनल मेें बातचीत के दौरान सामने आया और अब सोशल मीडिया में तैर रहा है।