फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Harish, Pritam and Indira take responsibility for congress return to power: Kishore Upadhyay

उत्तराखंड की सत्ता में वापसी की जिम्मेदारी हरीश, प्रीतम और इंदिरा की: किशोर उपाध्याय

Wed, 26 Aug 2020 01:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Aug 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Harish, Pritam and Indira take responsibility for congress return to power: Kishore Upadhyay
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की जिम्मेदारी होगी कि 2022 में कांग्रेस सत्ता में लौटे। 

विज्ञापन


स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपाध्याय ने कहा कि तीनों ही नेताओं को पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। तीनों की जिम्मेदारी है कि पार्टी को सत्ता में लौटाएं। पीएम के पद को छोड़कर रावत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जबकि चकराता में प्रीतम के परिवार के अलावा कांग्रेस ने किसी दूसरे नेता की ओर नहीं देखा।  डॉ. हृदयेश को भी कांग्रेस ने पूरा सम्मान दिया। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर उपाध्याय बहुत ही चतुराई के साथ पचा गए। कहा कि यह आलाकमान तय करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नैनीताल, रामनगर और ऊधमसिंह नगर में जनसंवाद के बाद अगले चरण में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। लोगों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाते हुए लोगों की मदद का पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दे को लेकर लोग जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना दलाली के कोई काम प्रदेश में नहीं हो रहा है। सड़कों के टेंडर में छह प्रतिशत के कमीशन का खेल चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली, पानी, बजरी और लकड़ी निशुल्क मिले

किशोर उपाध्याय ने कहा कि बिजली, पानी, बजरी और लकड़ी उत्तराखंड के लोगों को निशुल्क मिलनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक का इस पर अधिकार है। टिहरी का पानी और बिजली का प्रयोग दिल्ली के लोग कर रहे हैं मगर यहां के लोगों को निशुल्क नहीं दिया जा रहा है। 

आप में जाने का सवाल ही नहीं

उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पालन कर रहा हूं। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि चुनाव लड़ने के लिए सभी पार्टी स्वतंत्र हैं। कांग्रेस के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 


भाजपा ने उत्तराखंड की भावना का किया चीर हरण : बल्यूटिया 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उत्तराखंड के लिए अभद्र टिप्पणी कर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद एवं बलिदान देने वालों का अपमान किया था। चैंपियन को भाजपा में पुन: शामिल कर भाजपा ने भी शहीद एवं बलिदान देने वालों का अपमान किंया है। उत्तराखंड की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed