{"_id":"60e54d8aff573d67895d0889","slug":"uttarakhand-news-harak-singh-rawat-went-for-delhi-to-meet-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली रवाना, कहा-अमित शाह से विभिन्न मसलों पर होनी है बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली रवाना, कहा-अमित शाह से विभिन्न मसलों पर होनी है बातचीत
Wed, 07 Jul 2021 12:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:46 PM IST
सार
दिल्ली रवाना होने से पूर्व डॉ. हरक सिंह रावत ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि उनकी सरकार या संगठन से कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर चल रहीं उन खबरों को बिल्कुल निराधार बताया, जिसमें कहा गया है कि वे विभिन्न कारणों से पार्टी संगठन और सरकार से नाराज हैं। मंगलवार को हरक दिल्ली रवाना हो गए, जहां उनकी अमित शाह से मुलाकात तय है।
विज्ञापन
उनकी सरकार या संगठन से कोई नाराजगी नहीं
दिल्ली रवाना होने से पूर्व डॉ. हरक सिंह रावत ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि उनकी सरकार या संगठन से कोई नाराजगी नहीं है। वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। अब तक उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका उन्होंने पूरी ईमानदारी से पालन किया है।
विज्ञापन
उनका यह कार्यक्रम पहले से तय था
आगे विस चुनाव 2022 की तैयारी है, जिसमें जीत दर्ज कर भाजपा पुन: वापसी करेगी। अचानक दिल्ली जाने के सवाल पर हरक ने कहा कि उनका यह कार्यक्रम पहले से तय था। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मसलों पर उनकी बातचीत होनी है। पहले ये मुलाकात मंगलवार को ही तय थी, लेकिन शाह की व्यस्तता के चलते अब एक-दो दिन में होनी है।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत की नाराजगी की खबरें विभिन्न स्रोतों से छनकर बाहर आ रही थीं
आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपे जाने के बाद से हरक सिंह रावत की नाराजगी की खबरें विभिन्न स्रोतों से छनकर बाहर आ रही थीं। यहां तक कहा जा रहा था मंत्री पद की शपथ लेने के लिए भी उनकी मान-मनौव्वल करनी पड़ी। इसके बाद सोमवार रात सीएम धामी के साथ उनके रात्रिभोज ने इन बातों को और हवा दे दी कि सीएम ने उन्हें मनाने के लिए दावत पर बुलाया है। ताकि गिले शिकवों को दूर किया जा सके।