{"_id":"619be0fab9e6fb4c374e81b2","slug":"uttarakhand-news-harak-singh-rawat-comment-on-trivendra-singh-rawat-and-harish-rawat-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हरीश-त्रिवेंद्र की भेंट पर बोले हरक सिंह रावत- इस्तेमाल बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हरीश-त्रिवेंद्र की भेंट पर बोले हरक सिंह रावत- इस्तेमाल बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं
Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
सार
सोमवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉ. रावत ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की भेंट पर तंज किया कि इस्तेमाल बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं की जा सकती। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड छोटा सा प्रदेश है और राज्य हित में सभी को आपस में मिलते-जुलते रहना चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। तस्वीर के बहाने दोनों दिग्गजों की मुलाकात के सियासी निहितार्थ भी निकाले गए। हरक सिंह रावत इन दोनों दिग्गजों के निशाने पर रहे हैं। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों ने हरक सिंह रावत से हरीश-त्रिवेंद्र की मुलाकात और तस्वीर के बारे में पूछा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: चुनाव से पहले हरीश रावत और त्रिवेंद्र की मुलाकात की सियासी गलियारों में खूब हो रही चर्चा
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में हरक कह रहे हैं कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन फिर वह खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि मिलना जुलना सामान्य बात है। फिर वह बोले, बारूद अगर प्रयोग कर दिया जाए और उसे दोबारा भरेंगे तो मैं समझता हूं कि आप धमाका होने की उम्मीद करेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क इससे पड़ता है कि जनता क्या चाहती है।
मैं चाहता हूं त्रिवेंद्र भाई से मिलूं पर वह कटे-कटे रहते हैं
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अच्छा है सबको मिलते-जुलते रहना चाहिए। मैं तो कोटद्वार में सुरेंद्र भाई (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी) से मिलना चाहता हूं, लेकिन वह मुझे मिलते ही नहीं। मैं तो हरीश भाई से भी मिलने को तैयार हूं। चाहता हूं कि त्रिवेंद्र भाई से भी मिलूं, लेकिन वह कटे-कटे रहते हैं।