{"_id":"69580e8fe366a1a1bb0719fb","slug":"uttarakhand-news-handwritten-letter-addressed-to-dehradun-ssp-was-posted-from-urmila-sanawar-facebook-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उर्मिला के फेसबुक से देहरादून एसएसपी के नाम जारी हुआ हस्त लिखित पत्र, की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उर्मिला के फेसबुक से देहरादून एसएसपी के नाम जारी हुआ हस्त लिखित पत्र, की सुरक्षा की मांग
Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
सार
अंकिता हत्याकांड मामले में ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद से अभिनेत्री उर्मिला सनावर चर्चा में हैं। बीते तीन दिनों से वह सोशल मीडिया से गायब थीं। शुक्रवार को उनके सोशल मीडिया एकाउंट से एसएसपी देहरादून के नाम एक हस्त लिखित पत्र जारी हुआ।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीते कुछ दिनों से लापता बताई जा रहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए देहरादून के एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात उर्मिला के फेसबुक एकाउंट से एसएसपी देहरादून के नाम एक हस्त लिखित पत्र जारी हुआ। उसमें लिखा है कि मेरे पति सुरेश राठौर की और मेरी कुछ रिकॉर्डिंग में राठौर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कुछ खुलासे किए हैं, जिनमें कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Haridwar: ऑडियो और ब्लैकमेलिंग का मामला, उर्मिला सनावर के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से लिया गैर जमानती वारंट
विज्ञापन
जब से इसका खुलासा किया गया है तब से मेरी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस भी मेरे ऊपर एसआईटी बिठाकर निराधार मुझे परेशान कर रही है, जबकि मैं पुलिस का पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। इसलिए मुझे पुलिस प्रशासन से अपने लिए सुरक्षा चाहिए और जो अपराधी हैं उनकी उच्च स्तर पर जांच हो। उन्होंने लिखा अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार उत्तराखंड पुलिस, सुरेश राठौर और जिन नेताओं के नाम ऑडियो में सामने आए हैं वो होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन