फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News police obtained non-bailable warrant from court against Urmila Sanawar After ankita case

Haridwar: ऑडियो और ब्लैकमेलिंग का मामला, उर्मिला सनावर के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से लिया गैर जमानती वारंट

Fri, 02 Jan 2026 08:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jan 2026 08:12 PM IST
सार

उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज दो मुकदमे उस वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित हैं, जिसमें वह पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ सह आरोपी है। इसके अलावा वर्ष 2025 में सुरेश राठौर की पुत्री ने रानीपुर कोतवाली में अभिनेत्री के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Haridwar News police obtained non-bailable warrant from court against Urmila Sanawar After ankita case
उर्मिला सनावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फंसी सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हरिद्वार पुलिस ने अब मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अभिनेत्री के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ज्वालापुर पुलिस भी अपने स्तर से वारंट लेने की प्रक्रिया में जुट गई है।

विज्ञापन


गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उर्मिला सनावर और निष्कासित पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि दोनों ही आरोपी लंबे समय से जांच से बच रहे हैं और नोटिस के बावजूद थाने में पेश नहीं हुए। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी किसी भी समय की जा सकती है।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज दो मुकदमे उस वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित हैं, जिसमें वह पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ सह आरोपी है। इसके अलावा वर्ष 2025 में सुरेश राठौर की पुत्री ने रानीपुर कोतवाली में अभिनेत्री के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था। यही नहीं, एक अन्य ब्लैकमेलिंग प्रकरण में भी उर्मिला सनावर पुलिस को वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन न तो वे पुलिस के सामने पेश हुए और न ही उन्होंने जांच में सहयोग किया। इसके चलते पुलिस को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

अंकिता हत्याकांड: मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार

पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2025 को पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने रानीपुर थाने में सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर और एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि आपत्तिजनक फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने की साजिश रची गई।

पीड़िता का कहना है कि होली के दिन एक परिचित युवक राघव ने फोन कर शुभकामनाएं दी थीं। इसके कुछ समय बाद एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं, जिन्हें तुरंत डिलीट कर दिया गया।

जब उस नंबर को ट्रू कॉलर पर चेक किया गया तो उसमें राघव का नाम दिखाई दिया। आरोप है कि 21 मार्च को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी ओर से मैसेज कर बताया कि फोटो उसे राघव से मिली हैं। इसके बाद तस्वीरों के बदले रकम की मांग की गई। अगले दिन 22 मार्च को पीड़िता की मां के मोबाइल फोन पर उर्मिला सनावर ने वही तस्वीरें दोबारा भेजीं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed