फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news: Governor Gurmeet Singh reaches Badrinath Dham today for two days visit

Badrinath: राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे बदरीनाथ धाम, दर्शन के बाद लेंगे अधिकारियों की बैठक

Tue, 04 Oct 2022 02:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Oct 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Governor Gurmeet Singh reaches Badrinath Dham today for two days visit
बदरीनाथ पहुंचे राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ हेलीपैड पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। हैलीपेड पर पुलिस के जवानों ने महामहिम को सलामी दी।

विज्ञापन


राज्यपाल दो दिन के दौरे पर चमोली गए हैं। भगवान बदरी विशाल के दर्शन के बाद आला अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना।

विज्ञापन

सोमवार को किए थे बाबा केदार के दर्शन

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को केदारनाथ में बाबा के दर्शन कर उत्तराखंडवासियों के स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। सुबह सवा सात बजे केदारनाथ पहुंचे। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व अन्य लोगों ने उन्हें केदारनाथ में यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं से अवगत करया। राज्यपाल आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल पहुंचे और दर्शन किए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जज ने किए बदरीनाथ के दर्शन

नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरत चंद्र शर्मा ने भी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए थे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि हाईकोर्ट के जज के साथ सीजेएम सचिन कुमार भी बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ के दर्शन कर विभिन्न पूजाओं में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed