फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: government will give tab to 10th and 12th students of government schools

उत्तराखंड: राजकीय विद्यालयों में 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैबलेट देगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Thu, 26 Aug 2021 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 26 Aug 2021 12:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डिजीटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर रहे थे।  

विज्ञापन
uttarakhand news: government will give tab  to 10th and 12th students of government schools
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आईटी का प्रयोग बढ़ा है। राज्य सरकार 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्री लोडेड कंटेंट के साथ टैबलेट देगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारे एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ेगी। इससे हमारी युवा पीढ़ी और छात्र छात्राओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डिजीटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से हमारे एजुकेशन सिस्टम में काफी परिवर्तन आया है। शिक्षा में आईटी का प्रयोग बढ़ा है। राज्य सरकार ने भी डिजिटल एजुकेशन में महत्वपूर्ण पहल की हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्री-लोडेड कंटेंट के साथ मोबाइल टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। क्वालिटी एजुकेशन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डिग्री कॉलेजों में वाईफाई इंटरनेट उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस एवं उसके समकक्ष प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री के विजन को साकार रूप देने के लिए शिक्षा में आईटी के उपयोग को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 


डिजिटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में तेलंगाना के आयुक्त तकनीकी शिक्षा नवीन मित्तल, सीबीएसई के निदेशक विश्वजीत साहा, एनसीईआरटी के सचिव मेजर हर्ष कुमार, एपीजे एजुकेशन के आदित्य, सीएससी, एसपीवी के ऋषिकेश सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed