{"_id":"64bf98c5151f10481a08a773","slug":"uttarakhand-news-government-inter-college-udham-singh-nagar-teacher-suspended-for-molesting-girl-students-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उधमसिंह नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोपी प्रवक्ता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उधमसिंह नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोपी प्रवक्ता निलंबित
Tue, 25 Jul 2023 03:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:14 PM IST
सार
अपर शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है निलंबन की अवधि में शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर के कार्यालय में अटैच रहेंगे।
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी राजकीय इंटर कालेज झनकट जिला ऊधमसिंह नगर के अंग्रेजी के प्रवक्ता नफीस अहमद को विभाग ने निलंबित कर दिया। शिक्षक को निलंबित कर निलंबन अवधि में मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Rudrapur: पोस्टमार्टम हाउस में जुए के धंधे का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार, हजारों रुपये बरामद
विज्ञापन
जीआईसी झनकट के शिक्षक पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आने के बाद बीते दिनों अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा था। गुस्साए अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर स्कूल गेट पर ताला लगा दिया था। अभिभावकों ने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मामले में सीईओ और बीईओ के पत्र के साथ ही चार सदस्यीय जांच समिति की जांच एवं कोतवाली में दर्ज एफआईआर के आधार पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है। निदेशालय को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में शिक्षक पर स्कूल की छात्रा से अभद्रता एवं अमर्यादित व्यवहार किए जाने का आरोप है। जिसके आधार पर आरोपी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है।