{"_id":"60b719fca205436ab549be1a","slug":"uttarakhand-news-government-does-not-know-about-haridwar-international-airport-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : सरकार को नहीं मालूम हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है प्रस्ताव, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : सरकार को नहीं मालूम हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है प्रस्ताव, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा
Wed, 02 Jun 2021 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:23 AM IST
सार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में खुलासा किया वहां 2030 तक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार को इस बात की खबर नहीं है कि हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का कोई प्रस्ताव है। शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक, सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव अभी तक नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में खुलासा किया कि वहां 2030 तक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को भूमि तलाशने के निर्देश भी दिए हैं। हरिद्वार के नजदीक जौलीग्रांट में देहरादून हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की योजना के बीच महाराज की इस घोषणा के बाद कई तरह के सवाल भी हवा में तैरने लगे हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, जब तीर्थनगरी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने के बारे में प्रदेश सरकार से पूछा गया तो उसने इस प्रस्ताव को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। शासकीय प्रवक्ता वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर पर हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
बकौल उनियाल, महाराज हरिद्वार के प्रभारी मंत्री हैं और यदि उन्होंने ऐसी कोई परिकल्पना की है तो जब सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव आएगा तो कैबिनेट उस पर विचार करेगी।
महाराज की घोषणा पर उठते सवाल
-जौलीग्रांट एयरपोर्ट हरिद्वार के नजदीक है। ऐसे में हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की क्या आवश्यकता है?
-प्रदेश सरकार जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने को लेकर कई बार घोषणा कर चुकी है, उस घोषणा का क्या होगा?
-जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की योजना चल रही है। पहले चरण का काम अंतिम दौर में है। क्या इस पर कोई रोक लगने वाली है?
-हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर कोई सर्वे हुआ है। क्या उसकी कोई फिजिबिलिटी रिपोर्ट है?
-क्या नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पर्यटन मंत्री को कोई संकेत मिले हैं कि हरिद्वार में एयरपोर्ट बनाया जाएगा?
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके लिए राज्य सरकार से 243 एकड़ भूमि मांगी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है, जो अभी विचाराधीन है। इसमें सिविल और वन भूमि आ रही है।
-प्रभाकर मिश्रा, निदेशक, देहरादून एयरपोर्ट
हरिद्वार में एयरपोर्ट के बारे में मैंने भी अखबार में पढ़ा है। यह मेरी जानकारी में नहीं है। इस बारे महाराज ही जानकारी दे सकेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की योजना का काम चल रहा है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला विधानसभा