फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: galajwari villager meet with cm pushkar singh dhami

उत्तराखंड: सिर्फ तीन किलोमीटर दूर सीएम आवास, मगर कागजों में कर रहे जंगल में निवास

Tue, 07 Dec 2021 08:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

मंगलवार को गल्जवाड़ी गांव के लोग ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, लेकिन उनके सामने ही सीएम धामी पहले से तय कार्यक्रम में हिस्सा लेने निकल गए।

विज्ञापन
uttarakhand news: galajwari villager meet with cm pushkar singh dhami
protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री आवास सिर्फ तीन किलोमीटर दूर गल्जवाड़ी गांव सरकारी कागजों में आज भी जंगल के रूप में दर्ज है। इस गांव में छह हजार की आबादी है, पक्के मकान हैं, बिजली के कनेक्शन  हैं और ग्राम प्रधान भी लेकिन अब तक न तो इसे आबादी क्षेत्र घोषित किया गया है और ही यहां जमीनों का विनियमितीकरण हो सका है।

विज्ञापन

यथोचित समाधान का आश्वासन

इसी मांग को लेकर मंगलवार को गल्जवाड़ी गांव के लोग ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, लेकिन उनके सामने ही सीएम धामी पहले से तय कार्यक्रम में हिस्सा लेने निकल गए। मामला पता चलने पर उन्होंने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को कार भेजकर परेड ग्राउंड बुलवाया और वहां वार्ता के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव रखने और यथोचित समाधान का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, आजादी से पहले बसा गल्जवाडी गांव अभी भी राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है। राजस्व अभिलेखों में गांव के स्थान पर यहां जंगल और बंजर जमीन दर्शाई गई है। वर्तमान में गांव में बिजली- पानी से लेकर तमाम सुविधाएं हैं, लेकिन आबादी क्षेत्र घोषित न होने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ग्रामीण वर्षों से गांव को आबादी क्षेत्र घोषित करने और जमीनों का विनियमितीकरण करने की मांग रहे हैं। हालांकि इस मामले में राजस्व विभाग ने होमवर्क पूरा कर दिया है और गांव में जमीनों के नए नंबर भी आवंटित कर दिए है, लेकिन अभी तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम प्रधान के साथ दो दर्जन से अधिक ग्राीण मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे लेकिन पहले से तय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो गए। नाराज होकर ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए। मुख्यमंत्री आवास के गेट पर धरने की सूचना पर सुरक्षा कर्मियों और पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए।


सूचना सीएम तक पहुंची तो उन्होंने कार्यक्रम स्थल से ही एक वाहन भिजवाकर ग्रामीणों को परेड ग्राउंड में बुलवा लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान लीला शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना मांग पत्र सौंपा तो उन्होंने कैबिनेट में प्रस्ताव रखने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा, क्षेत्र  पंचायत सदस्य गल्ज्वाड़ी जोति ढकाल, सीता देवी, देवा क्षेत्री, कोपिला, रेखा, दीपा, विमला, ईश्वर प्रसाद, गीता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed