फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: fruad in name of getting job at Pantnagar Airport

ठगों से सावधान: पंतनगर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, कई सार्वजनिक स्थलों पर लगे पोस्टर

Wed, 04 Aug 2021 04:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Aug 2021 04:47 PM IST
सार

अभी तक आपने ऑनलाइन खरीदारी, लेनदेन, बैंक, एलआईसी के नाम पर ठगी के मामले सुने होंगे। अब साइबर अपराधियों ने पंतनगगर एयरपोर्ट को भी अपने निशाने पर ले लिया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: fruad in name of getting job at Pantnagar Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो सावधान हो जाएं। पंतनगर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही है। रुद्रपुर के कई सार्वजनिक स्थलों पर नौकरी दिलाने को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस और खुफिया विभाग के किसी भी कर्मचारी को अभी तक इसकी भनक नहीं है। ऊधमसिंह नगर समेत कुमाऊं के 20 से अधिक लोग ठगों का शिकार हो चुके हैं। 

विज्ञापन


अभी तक आपने ऑनलाइन खरीदारी, लेनदेन, बैंक, एलआईसी के नाम पर ठगी के मामले सुने होंगे। अब साइबर अपराधियों ने पंतनगगर एयरपोर्ट को भी अपने निशाने पर ले लिया है। रुद्रपुर में कई स्थानों पर भारतीय विमान पत्तनन प्राधिकरण की डायरेक्ट भर्ती के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिसमें अनपढ़ से लेकर ग्रेजुएट को नौकरी देने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नौकरी के लिए पोस्टरों में हेल्पर, सुपरवाइजर, स्टोर कीपर, चेकर, लोडर, ग्राउंड स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर व सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती बताई गई है। इन पदों के लिए योग्यतानुसार 12500 रुपये से लेकर 28500 रुपये हर माह वेतन देने के बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रहना, खाना, ओवर टाइम व रविवार को सरकारी अवकाश होने का जिक्र किया गया है। शहर में जगह जगह लगाए गए इन पोस्टरों पर नौकरी पाने की चाह रखने वाले लोगों की नजर तो पड़ गई, लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग इन पोस्टरों को नहीं देख पाया है। जिसके चलते अब तक कुमाऊं के 20 से अधिक लोग ठगों का शिकार हो चुके हैं।

Trending Videos

ऐसे हुआ मामले का खुलासा 

नौकरी पाने के लिए लोगों ने पोस्टर में लिखे नंबर पर कॉल करना शुरू कर दिया है। फोन पर अज्ञात युवक खुद को एयरपोर्ट का अधिकारी बताकर नौकरी के लिए दस्तावेज मांग रहा है। इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर भेजने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों को नौकरी के लिए पंतनगर एयरपोर्ट के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी भेज दिए गए हैं। जब ज्वाइनिंग लेटर लेकर लोग पहुंचे तो एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों से ठगी होने का पता चला। 

चंपावत के रिटायर्ड फौजी से 10 हजार की ठगी 
पंतनगर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए चंपावत के रिटायर्ड फौजी ने भी आवेदन किया था। इसके लिए ठगों ने उससे बैंक खाते में 10 हजार रुपये डलवा लिए। रुपये देने के बाद उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व्हाट्सएप पर भेज दिया गया। उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर जानकारी ली तो फर्जीवाड़ा सामने आया।

पंतनगर एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शहर में लगे पोस्टरों को यथाशीघ्र हटाया जाएगा। पोस्टर लगाने वाले गैंग का पता लगाया जा रहा है। उड्डयन विभाग में नौकरी के नाम पर लगे पोस्टरों पर कोई भी व्यक्ति कॉल न करे। जागरूकता ही ठगी से बचाव का एकमात्र रास्ता है।
- पूर्णिमा गर्ग, साइबर सीओ कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed