फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: from 28 may electricity worker on strike

उत्तराखंड : निगम प्रबंधनों से वार्ता विफल, बिजली कर्मचारी 28 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Thu, 27 May 2021 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 May 2021 02:16 PM IST
सार

14 सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर 28 मई से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
uttarakhand news: from 28 may electricity worker on strike
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

तीनों ऊर्जा निगमों के प्रबंधनों से वार्ता विफल होने के बाद प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने 28 मई की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इससे पूर्व संगठनों ने 27 मई तक का आंदोलन स्थगित कर दिया था लेकिन सरकार की ओर से 14 सूत्री मांग पर कोई भी सकारात्मक आश्वासन न देने के चलते 28 मई से हड़ताल की चेतावनी को यथावत रखा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तीनों ऊर्जा निगमों के नियमित कर्मचारी, अधिकारी, संविदा, पेंशनरों ने हिस्सा लिया। सभी ने कहा कि उनकी 14 सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर 28 मई से हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि 20 मार्च को एक नोटिस दिया गया था, जिसमें 14 सूत्री मांग पत्र तीनों निगमों के एमडी को दिया गया था। वर्षों से लंबित किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, प्रबंधनों ने कोविड महामारी को लेकर कर्मचारियों और उनके परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों व अधिकारियों को कोरोना वॉरियर घोषित करने पर निर्णय नहीं लिया गया। प्रबंधन के साथ वार्ता होने के बाद बुधवार को बुलाई गई आपात बैठक में प्रबंधन की ओर से की गई बातों पर गंभीरता से विचार किया गया। सभी संगठनों ने प्रबंधनों की ओर से किए गए उपायों को अपर्याप्त बताया। आरोप लगाया कि प्रबंधन ने हड़ताल जैसे महत्वपूर्ण विषय पर वार्ता के लिए ऐसे लोगों को भी शामिल किया, जिनका प्रस्तावित आंदोलन से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। मोर्चे ने प्रबंधनों से वार्ता को विफल करार दिया। 

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सक्षम अधिकारी या सरकार के प्रतिनिधि की ओर से सकारात्मक निर्णय न आने तक 28 मई की मध्य रात्रि से हड़ताल पर जाने का निर्णय यथावत रहेगा। बैठक में मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक, राकेश शर्मा, विजय बिष्ट, केहर सिंह पंकज सैनी, भानु जोशी, विक्की दास, सौरभ पांडे, अनिल मिश्रा, संदीप शर्मा, आनंद सिंह रावत, विनोद कवि, प्रदीप कंसल, वीके ध्यानी, विवेक कुमार, विशाल गुप्ता, मोहम्मद अमजद, यशपाल महर, मनोज पंत, प्रेम भट्ट, मोहम्मद रियाज, वाईएस तोमर, प्रदीप प्रकाश शर्मा, सावन रावत, चंद्रशेखर पुरोहित ने हिस्सा लिया।


हड़ताल के लिए यह संगठन एकजुट 
हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ, उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन, प्राविधिक कर्मचारी संघ, उत्तरांचल पावर इंजीनियर एसोसिएशन, उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन, विद्युत वर्ग आरक्षित एसोसिएशन, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, पावर लेखा एसोसिएशन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed