{"_id":"630d81b0d6a52776e33f6ac7","slug":"uttarakhand-news-former-minister-dinesh-dhane-may-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा: उत्तराखंड भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दिनेश धनै, अटकलों का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चा: उत्तराखंड भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दिनेश धनै, अटकलों का बाजार गर्म
Tue, 30 Aug 2022 08:51 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:51 AM IST
सार
धनै भाजपा अध्यक्ष से उनके ऋषिकेश स्थित आवास पर मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई।
विज्ञापन
दिनेश धनै
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियासी हलकों में सोमवार को दिनभर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमाती रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यभ महेंद्र प्रसाद भट्ट से धनै की मुलाकात ने इन चर्चाओं को हवा दी।
विज्ञापन
धनै भाजपा अध्यक्ष से उनके ऋषिकेश स्थित आवास पर मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो भी वायरल हुए। फोटो वायरल होते ही धनै के भाजपा ने जाने की अटकलों का बाजार गरमाने लगा।
विज्ञापन
मेरी वन विभाग में अलग छवि थी: बदनामी के डर से मैंने छोड़ा था आयोग, पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
शाम होते-होते भाजपा के हलकों में धनै के आने की चर्चाएं होने लगी। पार्टी सूत्रों ने भी धनै के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उनका कहना था कि राजनीति में सारी संभावनाएं बनी रहती हैं। धनै विधानसभा चुनाव में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय से हार गए थे।