{"_id":"5fdc2c90bab6c077ad0b76ef","slug":"uttarakhand-news-former-cm-harish-rawat-malta-khao-contest-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : मालटा खाओ प्रतियोगिता आज, जीतने वाले को मिलेगा माल्टाश्री का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : मालटा खाओ प्रतियोगिता आज, जीतने वाले को मिलेगा माल्टाश्री का पुरस्कार
Fri, 18 Dec 2020 10:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : File Photo
पहाड़ी व्यंजनों की दावत देने के लिए जाने जाते हरीश रावत अब माल्टा प्रतियोगिता भी कर रहे हैं। आज शुक्रवार को यह प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम के मुताबिक यह प्रतियोगिता मालती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें एक मिनट में सबसे अधिक माल्टा खाने वाले को माल्टाश्री का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही कंडाली के पकोड़े और हरिद्वार की गुड़ चाय का स्वाद भी मिलेगा। रावत ने यह प्रतियोगिता अपने देहरादून निवास पर आयोजित की है। इसमें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अन्य स्थानों से भी लोग जुड़ेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने नव वर्ष पर लोक परिधान का उपयोग करने की भी अपील की है। रावत का कहना है परंपरागत परिधानों में सज-संवर कर फोटो शेयर किए जाएंगे तो नया साल अपनी संस्कृति के हिसाब से भी संजो कर रखने वाला बन जाएगा।