फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: folk singer narendra singh negi sings song cm pushkar singh dhami also sing

उत्तराखंड: गीत-संगीत से सजी राज्य स्थापना दिवस की शाम बनी यादगार, नेगी दा ने गाया गीत, मुख्यमंत्री ने दिए सुर

Wed, 10 Nov 2021 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Nov 2021 10:43 AM IST
सार

एक डिजिटल रेडियो की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोई भी काम करो उसमें नंबर वन हो जाओ। राज्य को नंबर वन बनाने की कोशिश है।

विज्ञापन
uttarakhand news: folk singer narendra singh negi  sings song cm pushkar singh dhami also sing
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने बेडू पाको बारामासा... गीत गाना शुरू किया, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ सुर देने लगे। मुख्यमंत्री को गाना गाता सुन पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था राज्य स्थापना दिवस की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का।

विज्ञापन

 
गीत-संगीत से सजी स्थापना दिवस की शाम
हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित राज्य स्थापना दिवस की शाम गीत-संगीत से सजी। एक डिजिटल रेडियो की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोई भी काम करो उसमें नंबर वन हो जाओ।
विज्ञापन


राज्य को नंबर वन बनाने की कोशिश है। जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तो इसका पूरा विकास हो चुका होगा और हमारा राज्य नंबर वन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर कहा कि उन्होंने वे जो घोषणाएं कर रहे हैं, उन्हें पूरा भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी से गाना गाने की फरमाइश की, जिस पर नेगी दा बेडु पाको गाना गाना शुरू किया। नेगी दान के गाना शुरू करने पर मुख्यमंत्री उनके साथ गीत गाने लगे, जिससे पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांधा।


इस मौके पर प्रह्लाद मेहरा, नैन नाथ रावल, संजय पांडे, लता तिवारी पांडे, रेशमा शाह, कैलाश कुमार, मेघना चंद्रा, संकल्प खेतवाल, पूरन सिंह राठौर, किशन महिपाल और टीम घुघूती जागर ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर उत्तराखंड के ऑर्गेनिक पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ लोगों ने उठाया। कार्यक्रम में मोनिका सोलंकी, आरजे काव्य, आरजे ईशानी, आरजे तरुणी आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed