फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : five friend went for hunting, one dead on hunt firing, three youth eat poison

उत्तराखंड : जंगल में शिकार करने गए पांच दोस्तों में से एक को लगी गोली तो तीन युवकों ने खा लिया जहर, मौत

Sun, 04 Apr 2021 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Apr 2021 04:05 PM IST
सार

उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलंगना के पांच दोस्त शिकार करने चोलाह तोक के जंगल गए थे। जहां चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
uttarakhand news : five friend went for hunting, one dead on hunt firing, three youth eat poison
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

विस्तार

उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलंगना के पांच दोस्त शिकार करने चोलाह तोक के जंगल गए थे। जहां चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


टिहरी में थाती-कठुड़ पट्टी के कुंडी गांव के चार युवकों की मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम को कुंडी गांव के पांच दोस्त शिकार करने चोलाह तोक के जंगल में गए थे। शिकार करते समय अचानक निशाना चूकने से एक युवक को गोली लग गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान संतोष पुत्र दलेब सिंह पंवार उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। जिसके बाद तीन अन्य युवक डर गए। इस घटना के बाद अन्य तीनों युवकों ने दहशत में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। आधी रात को तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मातम पसरा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की मौत गोली लगने और अन्य तीन की जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। गांव में मातम पसरा है। प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को यह पांचों युवक जंगल में शिकार के लिए गए थे।

देर रात तक वापस न आने के कारण परिजन जंगल में उनकी तलाश के लिए गए तो इन सभी के शव मिले। राजस्व विभाग को सूचना मिलने पर एसडीएम घनसाली फिंचा राम चौहान टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।

तीन मृतक युवकों को सीएचसी बेलेश्वर से पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी को भेज दिया गया है। एसडीएम चौहान ने बताया कि मृतकों में संतोष सिह पुत्र दलेब सिंह पवार उम्र (19), अर्जुन सिंह पुत्र नैन सिंह पंवार ( 23), पंकज सिंह पुत्र अब्बल सिंह (24), सोबन सिंह पुत्र केसर सिंह पंवार (23) सभी थाती-कठुड़ पट्टी के हैं। जबकि एक अन्य युवक का कुछ पता नहीं है। जो फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed