फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Five children scorched due to grip by high tension line in haldwani

हादसा: सगाई के लिए टेंट छत पर लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच बच्चे, अस्पताल में भर्ती

Thu, 08 Sep 2022 09:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Sep 2022 09:42 PM IST
सार

हादसे के दौरान पांचों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Five children scorched due to grip by high tension line in haldwani
हल्द्वानी में करंट लगने से झुलसे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सगाई समारोह के लिए टेंट लगाते समय लोहे का पोल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पोल में आए करंट से पांच किशोर झुलस गए। इस घटना से सगाई समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे दो किशोरों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया जबकि तीन को लालकुआं के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दुखद: एसडीएम संगीता कनौजिया की मौत, रुड़की हादसे में हुईं थीं घायल, ऋषिकेश एम्स में चल रहा था इलाज
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वार्ड छह में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मकान में किराए पर रह रहीं बबीता की बेटी ज्योति की सगाई थी। सुबह 10 बजे परिवार के किशोर टेंट के लिए लोहे के पाइप छत पर चढ़ा रहे थे। इस दौरान एक पाइप मकान के पीछे से गुजर रही रेलवे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पोल पर करंट फैलने से पांचों किशोर झुलस गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पुलिस की मदद से पांचों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे दो किशोरों को हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया। तीन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया। 

ये झुलसे 
आदित्य (नौ वर्ष) पुत्र मुनेश, आर्यन (14 वर्ष) पुत्र पूरन कुंद्रा, पलक (17 वर्ष) पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरानगर पंतनगर, रानो (12 वर्ष) पुत्री मुनेश और सेम (14 वर्ष) पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर।


इन लोगों ने की मदद
करंट से झुलसे किशोरों की मदद के लिए भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, डॉ. विजय विश्वास तत्काल मौके  पर पहुंचे। 

तहसीलदार ने किया मौका मुआयना
बबीता की बेटी की बृहस्पतिवार को सगाई थी। बबीता के पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। बबीता लोगों के घरों में काम कर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। बेटी की सगाई से पहले इस तरह की घटना हो गई। दोपहर बाद बबीता के घर पहुंचे तहसीलदार सचिन कुमार, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता इंतजार अली ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने कहा कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed