फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News First aid training made mandatory for rafting guide

Uttarakhand: राफ्टिंग गाइडों के लिए प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण अनिवार्य, आयु सीमा बढ़ाने पर भी सहमति

Tue, 23 Dec 2025 11:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:38 AM IST
सार

बैठक में प्रदेश भर में 900 राफ्टिंग गाइडों को फर्स्ट एड व सीपीआर संबंधी तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News First aid training made mandatory for rafting guide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में गंगा व अन्य नदियों पर राफ्टिंग कराने वाले गाइडों को अब अनिवार्य रूप से तीन दिन का प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे गाइड कोई हादसा होने पर तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दे सकें।

विज्ञापन


सचिवालय में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने राज्य में राफ्टिंग की संभावनाओं पर एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रस्ताव पर राफ्टिंग गाईडों की अधिकतम आयु सीमा को 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश भर में 900 राफ्टिंग गाइडों को फर्स्ट एड व सीपीआर संबंधी तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूएसए की हैनीफिल सेंटर संस्था के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से राफ्टिंग गाइडों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mussoorie: 24 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल, स्टार नाइट में उत्तराखंड-हिमाचल के लोक कलाकार बांधेंगे समां

जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह से इसकी शुरूआत की जाएगी। बैठक में राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से नदी तटों पर राफ्टिंग कैंपों की स्थापना, गंगा नदी की वहन क्षमता का पुनः आकलन, मुख्य मार्ग से राफ्टिंग पिकअप प्वाइंट का सुधार, राफ्टिंग पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर पर्यटन सचिव ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed