फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: families of police personnel protest over grade pay cutting, police and PAC deployed

उत्तराखंड: ग्रेड पे में कटौती से नाराज पुलिस कर्मियों के परिजन आज धरने पर, फोर्स तैनात

Sun, 25 Jul 2021 11:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Jul 2021 11:16 AM IST
सार

गांधी पार्क में पुलिस कर्मियों के परिजन धरना दे रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार भी पुलिस कर्मियों के परिजन से धरना न करने का अनुरोध कर चुके हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: families of police personnel protest over grade pay cutting, police and PAC deployed
protest, police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में की गई कटौती का मामला चरम पर पहुंच गया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राजधानी देहरादून और रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के परिजन रविवार को धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि पूर्व की भांति 4600 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल भी धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं रुद्रपुर धरना स्थल पर पर पुलिस और पीएसी तैनात है। गांधी पार्क में पुलिस कर्मियों के परिजन धरना दे रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार भी पुलिस कर्मियों के परिजन से धरना न करने का अनुरोध कर चुके हैं। सीओ सिटी अमित कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने की वीडियोग्राफी करने समेत कई निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


धरने से एक दिन पहले डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों के परिजनों को फेसबुक तो एसएसपी डीएस कुंवर ने व्हाट्सएप के जरिये मैसेज भेजकर मनाने की कोशिश की। इधर, पुलिस कर्मियों के परिजनों ने एसडीएम को पत्र लिखकर धरने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी कटौती का आदेश मुख्यालय से जारी कर दिया था

दरअसल, कुछ समय पहले पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में भारी कटौती का आदेश मुख्यालय से जारी कर दिया गया था। इस खबर को अमर उजाला ने रुद्रपुर से प्रकशित किया था। तभी से पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे में कटौती का विरोध कर रहे हैं।

पुलिस कर्मियों को मनाने के लिए शनिवार देर शाम डीजीपी अशोक कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि प्रिय साथियों प्रदेश पुलिस का मुखिया होने के नाते मैं आप लोगों की ग्रेड पे से संबंधित समस्या से भलीभांति वाकिफ हूं और सुलझाने के लिए सरकार एवं शासन की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। 27 तारीख को कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग है।

बकौल डीजीपी ‘मुझे उम्मीद है कि आपकी समस्या का समाधान जरूर निकलेगा, इसलिए मेरा आपसे और आपके परिजनों से अनुरोध है कि कृपया करके कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे उत्तराखंड पुलिस जैसे अनुशासित बल पर लोगों को अनुशासनहीनता का आरोप लगाने का मौका मिले।’ मेरी आपसे अपील है कि किसी भी तरह के प्रस्तावित धरना या प्रदर्शन से बचें और संयम बनाकर रखें। वहीं एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा है कि उच्चधिकारी इस मामले को लेकर शासन से वार्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed