फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: face covered people threw pamphlets and threatened people of a community to leave village

हरिद्वारः नकाबपोशों ने देर रात गलियों में फेंके पर्चे, एक समुदाय के लोगों को दी गांव छोड़ने की धमकी

Fri, 16 Jul 2021 03:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Jul 2021 03:15 PM IST
सार

पथरी में एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा बजरंग दल के नेता जिवेन्द्र तोमर के घर पर ताला लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि यह मामला सामने आ गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: face covered people threw pamphlets and threatened people of a community to leave village
सीसीटीवी में चार अज्ञात नकाबपोश पर्चे फेंकते दिखाई दिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट में अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा पर्चे फेंक एक समुदाय के लोगों को पांच दिन के अंदर गांव छोड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पथरी में एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा बजरंग दल के नेता जिवेन्द्र तोमर के घर पर ताला लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि यह मामला सामने आ गया।

गांव बहादरपुर जट में अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा पर्चे फेंक कर एक समुदाय के लोगों को पांच दिन के अंदर गांव छोड़ने की धमकी दी गई है। जबकि गांव बहादरपुर जट में एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की विवाहिता को भगा ले गया है। जिससे गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


गांव बहादरपुर जट में अज्ञात लोगों द्वारा पर्चे फेंक कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। सवाल यह उठ रहा है कि पिछले दो दिन से जब गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है तो गुरुवार  की रात में गांव में अज्ञात बाइक सवार लोगों ने पर्चे कैसे फेंक दिए। उन्हें किसी ने क्यों नहीं रोका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में चार अज्ञात नकाबपोश लोग पर्चे फेंकते हुए दिखाई दिए

सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार की रात में डेढ़ बजे करीब दो बाइक पर सवार चार अज्ञात नकाबपोश लोग गांव की गलियों में पर्चे फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में पर्चे फेंकने वाले लोगों की बाइक की नंबर प्लेट साफ नहीं दिखाई दे रही है।

दूसरी ओर, गांव बहादरपुर जट में एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की विवाहिता को भगा ले गया है। इस घटना से एक समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है। गांव में विवाहिता को भगाने के मामले को लेकर एक समुदाय के लोगों की बैठक हुई है। जिसमें जल्द ही पर्चे फेंकने के आरोपी लोगों की गिरफ्तारी और विवाहिता की बरामदगी नहीं होने पर आगामी रविवार को थाने का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।

थानाध्यक्ष दीपक कठैत का कहना है कि पर्चे फेंकने वाले लोगों का पता लगाने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। विवाहिता की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed