फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : excellent performance of Doon RIMC cadets in NDA entrance exam

देहरादूनः एनडीए प्रवेश परीक्षा में दून के आरआईएमसी के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

Thu, 08 Jul 2021 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Jul 2021 12:03 PM IST
सार

आरआईएमसी एएओ लेफ्टिनेंट कर्नल ज्ञान रंजन साहू ने बताया कि कैडेट आदित्य सिंह राणा ने देशभर में पहला और नकुल सक्सेना ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
uttarakhand news : excellent performance of Doon RIMC cadets in NDA entrance exam
उत्तराखंड के कुशाग्र जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा में दून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के कैडेट्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। देशभर में पहली और दूसरी रैंक हासिल करने के अलावा उन्होंने टॉप सेवन में पांच स्थान कब्जाए हैं। उत्तराखंड के कुशाग्र जोशी ने देशभर में 37वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। 

विज्ञापन


आरआईएमसी एएओ लेफ्टिनेंट कर्नल ज्ञान रंजन साहू ने बताया कि कैडेट आदित्य सिंह राणा ने देशभर में पहला और नकुल सक्सेना ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा मानिक तुरन ने चौथी, भरत ने पांचवीं और सचिन कुमार ने सातवीं रैंक हासिल की है। कॉलेज के कुल 18 कैडेट्स ने एनडीए में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


बताया कि कमांडेट कर्नल अजय कुमार के कुशल नेतृत्व में कोरोना के बावजूद कैडेट्स की ट्रेनिंग जारी रखी गई। कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कैडेट को कोरोना से सुरक्षित रखने और बेहतर ट्रेनिंग देने की चुनौती थी, जिससे जूझते हुए बेहतर परिणाम हासिल करने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कुशाग्र रहे टॉपर
उत्तराखंड में आरआईएमसी के कैडेट कुशाग्र शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। देशभर में उन्हें 37वीं रैंक मिली है। उनके पिता अतुल शर्मा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कुशाग्र ने इसी वर्ष 12वीं पास की है। कुशाग्र के चयन पर उनके परिजनों और दोस्तों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed