{"_id":"601633170acef47c162388c7","slug":"uttarakhand-news-elephant-died-due-to-electricity-current-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : रामनगर में करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : रामनगर में करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत, खेत में मिला शव
Sun, 31 Jan 2021 07:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
बिजरानी सीमा से करीब 50 मीटर दूर हाथी का शव मिला
- फोटो : amar ujala
रामनगर के गांव गौजानी में एक टस्कर (हाथी) की करंट लगने से मौत हो गई। इससे वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) और तराई पश्चिमी वन प्रभाग घंटों सीमा विवाद में उलझे रहे। बाद में सीटीआर प्रशासन ने हाथी का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया।
रविवार सुबह छह बजे सीटीआर की सीमा से लगे गौजानी गांव में कैलाश चंद्र तिवारी के खेत में एक टस्कर का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीटीआर के वनकर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। बिजरानी के रेंजर राजकुमार ने बताया कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। हाथी की सूंड़ में बिजली का बल्ब फंसा था।
उनका मानना है कि खेत स्वामी ने खेत की सुरक्षा के लिए बिजली लगाई थी, जिससे हाथी को करंट लगा है। बताया कि मृत टस्कर की उम्र 40 से 45 वर्ष के आसपास थी। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। घटनास्थल पर सीटीआर उपनिदेशक कल्याणी भी पहुंचीं।
विज्ञापन
सुबह सात बजे हाथी का शव पड़े होने की सूचना माली नंद किशोर ने खेत मालिक और वन विभाग को दी, लेकिन 12 बजे तक यानी छह घंटे तक तराई पश्चिमी वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी सीमा विवाद में ही उलझे रहे।
इस पर सीटीआर की उपनिदेशक कल्याणी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी मौके पर पहुंचे। सीटीआर उपनिदेशक के निर्देश के बाद हाथी का पोस्टमार्टम कर शव दफनाया गया। दूसरी ओर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा के रेंजर विपिन डिमरी का कहना था कि हाथी की मौत जहां पर हुई है, वह स्थान उनकी सीमा में नहीं आता है।
तीन दिन पहले ही लगाई थी खेत में बिजली
पूर्व प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि पांच दिन पहले गौजानी निवासी कमलेश पर बाघिन ने हमला किया था। इसी को देखते हुए तीन दिन पहले ही खेत में बिजली का बल्ब लगाया था, लेकिन बिजली के बल्ब को पकड़ने के चक्कर में हाथी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
देर रात दस बजे हाथी को भगाया था
रेंजर राजकुमार ने बताया कि रात में ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक हाथी खेतों में घुस गया। इस पर वन कर्मियों ने किसी तरह रात दस बजे हाथी को जंगल में खदेड़ दिया था, लेकिन फिर से हाथी खेतों में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।