{"_id":"5f857e76c0cabb54b357dc02","slug":"uttarakhand-news-election-commission-released-program-elections-for-one-rajya-sabha-seat-will-be-held-on-november-nine-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, एक राज्यसभा सीट के लिए नौ नवंबर को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, एक राज्यसभा सीट के लिए नौ नवंबर को होगा चुनाव
Tue, 13 Oct 2020 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 13 Oct 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए आगामी नौ नवंबर को चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड की एक सीट पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर नया सदस्य चुना जाना है।
विज्ञापन
भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। इसलिए यह सीट बीजेपी को मिलनी तय है। भाजपा में प्रत्यशी कौन होगा। इस बारे में आज मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड इस बारे में निर्णय लेगा। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत कई नाम दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम:
-20 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना होगी जारी
-27 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख
-दो नवंबर तक नामांकन वापसी
विज्ञापन
-नौ नवंबर को होगा चुनाव