फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Eight workers fell ill after eating poisonous mushrooms in Bironkhal Hospitalized

Uttarakhand: बीरोंखाल में जहरीली मशरूम खाने से लखीमपुर खीरी के आठ मजदूर बीमार, अस्पताल में भर्ती

Thu, 18 Jul 2024 01:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बीरोंखाल(पाैड़ी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीरोंखाल(पाैड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2024 01:43 PM IST
सार

Uttarakhand News: मजदूरों ने मशरूम की सब्जी खाई थी। जिसे खाने के कुछ ही देर बाद वह बीमार पड़ने लगे। सभी आठ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Eight workers fell ill after eating poisonous mushrooms in Bironkhal Hospitalized
जंगली मशरूम खाने से बीमार पड़े मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार के बीरोंखाल में जहरीली मशरूम खाने से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी आठ मजदूर बीमार हो गए। सभी मजदूरों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद मजदूरों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के 12 मजदूर पिछले काफी समय से बीरोंखाल के अंतर्गत फरसाड़ी बाजार में रह रहे हैं। ये मजदूर लोक निर्माण विभाग की सड़कों के किनारे डेलीनेटर (सुरक्षा संकेतक) लगाने के काम में जुटे हैं। बृहस्पतिवार सुबह कुछ मजदूर पास ही के जंगल से मशरूम तोड़कर लाए थे। काम पर जाने से पहले आठ मजदूरों ने मशरूम की सब्जी और रोटी खाई। कुछ ही देर में मजदूरों को उल्टियां होने लगी और पेट में दर्द की शिकायत हुई।
विज्ञापन


देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिन मजदूरों ने मशरूम की सब्जी नहीं खाई थी, उन्होंने लोक निर्माण विभाग के बेलदार और ठेकेदार को घटनाक्रम के बारे में बताया। बेलदार मधुबन विभागीय वाहन से सभी मजदूरों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचा। प्रभारी चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र रावत ने सभी मजदूरों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। कई घंटों के उपचार के बाद मजदूरों की हालत में कुछ सुधार हुआ। डॉ. शैलेंद्र रावत ने बताया कि समय रहते उपचार मिलने से मजदूरों की जान बच गई। अब सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mussoorie: कभी पहाड़ों की रानी की शान थी रिक्शा की सवारी...अब हो जाएगी बीते दाैर की कहानी, ऐसे हुई थी शुरुआत

ये मजदूर हुए बीमार
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर राज मिश्रा (26), रंजीत (24), अजय (23), राजेश (26), सुनील (24) , ध्रुव कुमार (25), रविंद्र (24), रंजीत (22) जहरीली मशरूम खाने से बीमार हुए।

जंगल में उगने वाली अधिकांश मशरूम जहरीली और खाने के लिए असुरक्षित होती हैं। कुछ मशरूम तो इतनी जहरीली होती हैं कि जान जाने का भी खतरा बना रहता है। इन्हें खाने से बचना चाहिए।
- डॉ. शैलेंद्र रावत, प्रभारी सीएचसी बीरोंखाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed