फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Education Minister Arvind Pandey Told That fees act will be applicable from this session

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का बड़ा बयान, इसी सत्र से लागू होगा फीस एक्ट

Thu, 18 Mar 2021 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Mar 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Education Minister Arvind Pandey Told That fees act will be applicable from this session
शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती और मनमानी फीस पर सरकार रोक लगाने जा रही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक इसके लिए इसी शिक्षा सत्र से फीस एक्ट लागू किया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने विधान सभा स्थित कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो प्राइवेट स्कूल छात्र-छात्राओं को जिस तरह की सुविधाएं दे रहे हैं, उन स्कूलों को उसी के अनुरूप फीस लेनी चाहिए, इसके विपरीत फीस लेना अपराध है। उन्होंने कहा कि स्कूल फीस को लेकर अभिभावकों की तमाम शिकायतें आ रही हैं। फीस को लेकर तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे। एक से दो दिन के भीतर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को फिर से निर्देश दिया जाएगा कि अभिभावकों और शिक्षक अभिभावक संघ सबको अलग-अलग बुलाकर उनकी मंशा और विचार लें। उन्होंने कहा कि फीस एक्ट को लेकर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट लेने के बाद सरकार निर्णय लेगी। सरकार प्रदेश में बेहतर फीस एक्ट लागू करेगी और अभिभावकों को इस जंग से निजात दिलाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस एक्ट के लिए पहले भी हो चुके प्रयास

प्रदेश में फीस एक्ट को लेकर सरकार की ओर से पहले भी प्रयास किए जा चुके हैं। पूर्व में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे, लेकिन उस दौरान मंत्री के निर्देश पर अमल न होने से उन्होंने नाराजगी जताई थी। उस दौरान बात इतनी बढ़ गई थी कि मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था।

जो कहा उसे करने का किया प्रयास
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि जो कहा है उसे करने का प्रयास किया है, एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू किया। फीस एक्ट में कुछ देरी हुई है, लेकिन इस बार इसे इसी शिक्षा सत्र में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed