{"_id":"611e02768ebc3e7a137f135a","slug":"uttarakhand-news-dumper-fell-into-ditch-on-gangotri-highway-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर रमोला गांव के पास डम्पर खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर रमोला गांव के पास डम्पर खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत
Thu, 19 Aug 2021 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:36 PM IST
सार
हादसे में घायल पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चिन्यालीसौड़ से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोत्री हाईवे पर रमोला गांव के पास एक डम्पर खाई में गिर गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया है।
विज्ञापन
घायल को 108 सेवा के जरिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार रात लगभग 11 बजे हुआ। हादसे में बबलू पुत्र मन बहादुर, उम्र 19 वर्ष, मूल निवासी नेपाल, हाल निवास चिन्यालीसौड़ की मौत हो गई और पंकज, निवासी पुरोला (वाहन चालक) घायल हो गया है।
विज्ञापन
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चिन्यालीसौड़ से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है।