फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bye bye 2020 news : due to corona you tube become stage of uttarakhand folk artists

Bye Bye 2020 : आयोजन हुए ठप हुए तो यूट्यूब बना मंच, कलाकारों ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई सक्रियता

Fri, 01 Jan 2021 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
bye bye 2020 news : due to corona you tube become stage of uttarakhand folk artists
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2020 अन्य सभी सेक्टरों की तरह संस्कृति, फिल्म और संगीत उद्योग पर भी भारी पड़ा है। कोरोना के चलते मार्च के बाद आयोजन पूरी तरह बंद रहे। ऐसे में यूट्यूब कलाकारों के लिए बड़ा मंच और सहारा बनकर सामने आया। 

विज्ञापन


कलाकारों ने भी आपदा के बीच उपजे अवसर का पूरा फायदा उठाया और सोशल मीडिया के माध्यम से कई नए आइटम पेश किए। नए पुराने सभी कलाकार पूरे साल सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहे। हालांकि, कलाकारों की आजीविका का सबसे प्रमुख माध्यम स्टेज शो पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन


अब 2020 की समाप्ति के मौके पर उन्हें आशा है कि आनेवाले वर्ष में सब कुछ ठीक होगा और एक बार फिर मंच सजेंगे और साज गूंजेंगे। पूरा साल कलाकारों के लिए कैसा रहा, इसको लेकर उन्होंने अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी में नेगी दा ने लिखे गीत

कोरोना काल में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी करीब छह माह अपने पौड़ी आवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई गीत लिखे, जिनमें से एक गीत बात होली... कुछ दिन पूर्व ही रिलीज हुआ है। उन्होंने बताया कि कई अन्य गीत भी हैं, जिन्हें अगले कुछ समय में रिकॉर्ड किया जाएगा। 

अपनों की चिंता में गुजरा साल

जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने बताया कि वर्ष 2020 का ज्यादातर समय कोरोना के चलते अपनों की चिंता में ही गुजरा। पूरे साल उन्होंने कोरोना से जागरूकता के लिए कई गीत तैयार किए। उन्होंने वीडियो संदेश भी जारी किए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद भी किया।  

गीतों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

लोक गायक किशन महिपाल ने भी कई गीत तैयार किए, इसके जरिये उन्होंने सोशल मीडिया पर कोरोना से जागरूकता का संदेश दिया। हालांकि, पूरे साल आयोजन न होने से वह खासे मायूस हैं। उन्होंने कहा कि हम कलाकारों की आजीविका पूरी तरह इन्हीं स्टेज शो पर निर्भर है। 

लोगों से नियमित रखा जुड़ाव

लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने पूरे कोरोना काल के दौरान अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ाव और संवाद बनाए रखा। सोशल मीडिया पर उन्होंने जागरूकता के लिए कई गीत तैयार किए। उन्होंने न केवल यूट्यूब बल्कि कई न्यूज चैनलों के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया।

पहाड़ की समृद्धि और कल्याण के लिए लिखे गीत

पद्मश्री बसंती बिष्ट ने साल भर सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इसके लिए कई गीत तैयार किए। इसके अलावा पहाड़ की सुख समृद्धि और कल्याण के लिए भी गीत लिखे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। 

कई शख्सियतों को खोया

कोरोना के साथ ही कला जगत के लिए यह साल कई बड़े कलाकारों के निधन के शोक में बीता। हीरा सिंह राणा समेत कई लोक कलाकार और गीत-संगीत से जुड़े लोग इस वर्ष दुनिया से विदा हो गए। कोरोना के कारण भी कुछ कलाकारों की मौत हुई। इन घटनाओं से इस साल शोक और भी ज्यादा बढ़ा दिया। 

पारंपरिक कलाकार भी रहे परेशान

बड़े लोक कलाकारों के साथ ही पारंपरिक कलाकारों को भी आयोजन न होने से नुकसान उठाना पड़ा। बड़े कलाकारों के साथ संगत करने वाले साजिंदे और गांवों में ढोल-दमौ, मश्कबीन बजाने वाले कलाकारों के लिए भी पूरा साल मुफलिसी में बीता। गांवों में शादियां व अन्य आयोजन टलने के कारण पारंपरिक कला के वाहक इन कलाकारों की आजीविका पर भी असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed