फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: DPR of Pithoragarh and Rudrapur Medical College ready

पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की डीपीआर तैयार, सरकार की अनुमति के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

Fri, 23 Oct 2020 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Oct 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: DPR of Pithoragarh and Rudrapur Medical College ready
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। डीपीआर को सरकार की अनुमति और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, अगले माह तक हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की डीपीआर भी बन कर तैयार हो जाएगी। केंद्र से तीनों मेडिकल कॉलेजों के लिए पहली किस्त के रूप में 75-75 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन



केंद्रीय पोषित योजना के तहत प्रदेश के पिथौरागढ़, रुद्रपुर और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए केंद्र से प्रत्येक कॉलेज के लिए 325 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें पहली किस्त के रूप में प्रत्येक कॉलेज के लिए 75 करोड़ की राशि प्रदेेश सरकार को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की डीपीआर विभाग को मिल गई है। डीपीआर सरकार की अनुमति के लिए भेज दी गई है। अगले माह तक हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की डीपीआर भी बन कर तैयार हो जाएगी। अपर सचिव एवं निदेशक चिकित्सा शिक्षा युगल किशोर पंत ने बताया कि सरकार की अनुमति के बाद पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण शुरू होने के बाद नहीं होगा कोई बदलाव

इस बार चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल कॉलेजों की डीपीआर बनाने में एक नई पहल की है। डीपीआर में मेडिकल कॉलेज में बनने वाली एक-एक चीज का बारीकी से निरीक्षण किया गया है, जिससे निर्माण कार्य शुरू होने के बाद डिजाइन में कोई बदलाव न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed