{"_id":"6358c866f179c76e4a48aaeb","slug":"uttarakhand-news-download-syllabus-for-group-c-recruitment-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ध्यान दें: समूह-ग की भर्तियों में शामिल होने जा रहे हैं तो पहले डाउनलोड कर लें सिलेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा ध्यान दें: समूह-ग की भर्तियों में शामिल होने जा रहे हैं तो पहले डाउनलोड कर लें सिलेबस
Wed, 26 Oct 2022 06:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Oct 2022 06:13 PM IST
सार
राज्य लोक सेवा आयोग ने पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। दोनों ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
सिलेबस(प्रतीकात्मक तसवीर)
- फोटो : istock
विस्तार
अगर आप उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू हुई समूह-ग की भर्तियों में शामिल होने जा रहे हैं तो इसके सिलेबस वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही दो भर्तियों के सिलेबस भी अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग ने पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। दोनों ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन भर्तियों के आयोग ने सिलेबस भी जारी कर दिए हैं। सिलेबस देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
Uttarakhand: समूह-ग की भर्तियों में सभी महिलाओं को मिलेगा आरक्षण का लाभ, पढ़ें भर्ती से संबंधित जरूरी जानकारी
विज्ञापन
यहां होम पेज पर बाईं ओर कैंडिडेट्स कॉर्नर दिया गया है। इसके भीतर सिलेबस का लिंक है। इस पर क्लिक करें। यहां दोनों भर्तियों के सिलेबस के लिंक मिलेंगे। इन पर क्लिक करें तो सिलेबस डाउनलोड हो जाएंगे। इनका प्रिंट निका लें। इसी हिसाब से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।
अगली भर्ती सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक की
राज्य लोक सेवा आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब से अगली भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों के लिए निकालेगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग 28 अक्तूबर को जारी करेगा। भर्ती के लिए अगले साल 12 फरवरी को परीक्षा प्रस्तावित है।