फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: does not have a solution for sewer overflow near ISBT

देहरादून: आईएसबीटी के पास सीवर ओवरफ्लो का नहीं हो रहा समाधान, सड़क पर हमेशा बहती है गंदगी

Sun, 31 Oct 2021 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Oct 2021 03:27 PM IST
सार

वर्ष 2015-16 में एडीबी ने आईएसबीटी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई थी। सीवर लाइन डालते समय आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सीवर का चेंबर बनाया गया। लेकिन यह चेंबर दून और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए नासूर बन गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: does not have a solution for sewer overflow near ISBT
सीवर ओवरफ्लो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी पर उतरने के बाद शहर में प्रवेश करने से पहले हर किसी का सामना एक गड्ढे से होता है। यह गड्ढा ऐसा है जो पिछले कई सालों से नहीं भर पाया है। यह कह सकते हैं कि यह गड्ढा दून की छवि पर एक दाग बन चुका है। इसका कारण है यहां सीवर का ओवरफ्लो है। इसके कारण यहां पर हमेशा सड़क पर गड्ढा बना रहता है। इसका समाधान न तो लोनिवि ढूंढ पा रहा है और न ही जल संस्थान। 

विज्ञापन


एडीबी ने बिछाई थी आईएसबीटी क्षेत्र में सीवर लाइन
वर्ष 2015-16 में एडीबी ने आईएसबीटी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई थी। सीवर लाइन डालते समय आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सीवर का चेंबर बनाया गया। यहां पर दो चेंबर बनने थे, लेकिन फ्लाईओवर बनने के कारण एक ही चेंबर बन पाया। जो चेंबर बनाया भी है, उसमें निर्माण के समय ही खराबी आ गई।
विज्ञापन


एडीबी लाइन बिछाकर चला गया, लेकिन यह चेंबर लोगों के ही नहीं बल्कि पूरे दून और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए नासूर बन गया है। यहों सीवर हमेशा ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है। कई बार लोनिवि यहां पर सड़क को ठीक कर चुका है, लेकिन समाधान नहीं निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीबी की ओर से यहां पर सीवर का चेंबर बनाया है। जिसमें तकनीकी खामियां हैं। कई बार इसे ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन यह ठीक नहीं हो पा रहा है। ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क पर बहता है, जिससे सड़क अक्सर यहां पर खराब रहती है। चेंबर के स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार की जाएगी। 
-राजेंद्र पाल, ईई, जलसंस्थान पित्थूवाला जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed