फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News: DGP Ashok Kumar inspected India Nepal border in banbasa

डीजीपी अशोक कुमार ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Mon, 08 Mar 2021 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: DGP Ashok Kumar inspected India Nepal border in  banbasa
डीजीपी अशोक कुमार ने किया भारत नेपाल सीमा का दौरा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर मातहतों से जानकारी ली। उन्होंने नेपाल और भारत के बीच आवागमन की जानकारी ली। उन्होंने सीमा सुरक्षा के तहत पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


बनबसा स्थित एनएचपीसी के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम के बाद डीजीपी सोमवार सुबह चिलियाघोल स्थिति एसएसबी कैंप, भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात और एसएसबी चेकपोस्ट में पहुंचे। उन्होंने बूम घाट क्षेत्र और शारदा पार नेपाल की भौगोलिक स्थिति भी देखी। डीजीपी ने पूर्णागिरि मार्ग पर नेपाल सीमा पर स्थित चिलियाघोल एसएसबी कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसबी के जवानों से सीमा सुरक्षा के लिए पुलिस और एसएसबी के बीच आपसी तालमेल की जानकारी ली। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह से भी कामकाज की जानकारी ली। बाद में शारदा बैराज चौकी का भी निरीक्षण कर चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट से जानकारी ली। इस दौरान आईजी अजय रौतेला, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीओ अविनाश वर्मा, एसओ जसवीर सिंह चौहान, एलआईयू निरीक्षक सुंदर सिंह धनगड़िया, अभिसूचना अधिकारी रामप्रसाद टम्टा, एएसआईओ मो. आसिफ रजा, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, बैराज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिलाए जाएंगे आधुनिक उपकरण 
नेपाल सीमा का दौरा करने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सीमावर्ती समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस को स्मार्ट, संवेदनशील बनाकर उन्हें आधुनिक हथियार और उपकरण दिलाए जाएंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मिल रही जानकारियों, समस्याओं का पुलिस निस्तारण कर रही है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग रोकने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया का सदुपयोग कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed