{"_id":"681e1f0cc6727e6b3c0b6900","slug":"uttarakhand-news-dgca-did-not-approve-heli-service-for-yamunotri-it-was-to-start-from-kharsali-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यमुनोत्री के लिए हेली सेवा को डीजीसीए ने नहीं दी मंजूरी, यात्रा के दौरान शुरू करने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यमुनोत्री के लिए हेली सेवा को डीजीसीए ने नहीं दी मंजूरी, यात्रा के दौरान शुरू करने की थी तैयारी
Fri, 09 May 2025 09:01 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 May 2025 09:01 PM IST
सार
यूकाडा की यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार हेली सेवा शुरू करने की तैयारी थी। यमुनोत्री के पास बने हेलिपैड पर दो बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी किया गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री हेलीपैड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ धाम की तर्ज पर यमुनोत्री हेली सेवा को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंजूरी नहीं दी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की थी। इसके लिए यमुनोत्री के पास ही हेलिपैड बनाया गया था।
विज्ञापन
यूकाडा की यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार हेली सेवा शुरू करने की तैयारी थी। यमुनोत्री के पास बने हेलिपैड पर दो बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी किया गया। यहां तक की हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन सुरक्षा व अन्य तकनीकी कारणों के चलते डीजीसीए ने हेली सेवा के संचालन की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
Helicopter Crash: डीजीसीए करेगी उत्तरकाशी हेलिकॉप्टर हादसे की जांच, उत्तराखंड पहुंची टीम, छह की गई जान
विज्ञापन
यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया कि यमुनोत्री धाम में हेली सेवा संचालन के लिए सुरक्षा व तकनीकी कारणाें से डीजीसीए से अनुमति नहीं मिल पाई है। जिससे इस साल यहां हेली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन