फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Devotees reaching Hemkund Sahib even after closing doors

उत्तराखंड: कपाट बंद होने के बाद भी हेमकुंड साहिब पहुंच रहे श्रद्धालु, खुशनुमा मौसम का ले रहे आनंद

Mon, 02 Aug 2021 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Aug 2021 10:44 PM IST
सार

दरअसल फूलों की घाटी जाने के लिए पर्यटक घांघरिया पहुंच रहे हैं। यहां से करीब सात किमी पैदल चढ़ाई के बाद हेमकुंड साहिब है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Devotees reaching Hemkund Sahib even after closing doors
हेमकुंड साहिब पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब के कपाट कोरोना के चलते बंद हैं। इस साल यहां की यात्रा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन धाम में श्रद्धालु पहुंचने लग गए हैं। भले ही अभी हेमकुंड साहिब के कपाट यात्रियों के लिए नहीं खुले हो, लेकिन यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल फूलों की घाटी जाने के लिए पर्यटक घांघरिया पहुंच रहे हैं। यहां से करीब सात किमी पैदल चढ़ाई के बाद हेमकुंड साहिब है। फूलों की घाटी घूमने के लिए आने वाले कई पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों यहां आस्था पथ पर ब्रह्म कमल खिले हुए हैं। चारों तरफ हरियाली छाई हुई है। पर्यटक यहां पहुंचकर झील और बर्फ से ढकी चोटियों का आनंद ले रहे हैं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि हर दिन 20 से 30 पर्यटक हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल-पल बदलते मौसम का आनंद ले रहे पर्यटक

मसूरी में सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर को हल्की बारिश हो गई। इससे कुछ देर के लिए लोगों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के बाद फिर से कोहरा छा गया। इससे दिन में ही वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। वहीं, शहर में आए पर्यटकों ने पल-पल बदलते मौसम का जमकर आनंद लिया।

सुबह हल्की धूप और दोपहर को हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश थमने के बाद होटलों से पर्यटक बाहर निकले और शहर की मालरोड, सहित कंपनी गार्डन, हाथी पांव, लालटिब्बा सहित विभिन्न क्षेत्रों में घूमे। घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून मार्ग, धनोल्टी और कैंपटी मार्ग में दिन में ही वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। शहर में पल-पल बदल रहा मौसम पर्यटकों को खूब लुभा रहा है।

कैंपटी फॉल और झील में जमकर मस्ती कर रहे पर्यटक 

कैंपटी का प्राकृतिक झरना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक झरने और झील में जमकर मस्ती कर रहे हैं। बारिश रुकने के बाद फॉल का पानी भी साफ हो गया है। कैंपटी में पुसिल कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन भी करा रही है।

उल्लंघन पर पर्यटकों का चालान किया जा रहा है। फॉल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के बाद ही बारिश से झील में आने वाले मलबे पर भी नजर रख रहे हैं।

थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी में सोमवार को बिना मास्क के 5, सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 19, शराब पीने और धूम्रपान करने पर 5 और एमवी एक्ट में 10 पर्यटकों का चालान किया गया। बताया कि कैंपटी में सोमवार को 109 वाहनों में 545 पर्यटक पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed