फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News dependents of martyred soldier will get 50 lakh Rupees

Uttarakhand: बलिदानी सैनिक के आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख, सीएम की घोषणा की तिथि से देय होगी राशि

Mon, 26 May 2025 02:44 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 May 2025 02:44 PM IST
सार

सीएम की घोषणा के बाद प्रस्ताव को न्याय और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News dependents of martyred soldier will get 50 lakh Rupees
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के बलिदानी सैनिक आश्रितों को सरकार अब 10 लाख के स्थान पर 50 लाख रुपये देगी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा की तिथि 26 जुलाई 2024 से यह अनुग्रह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल कारगिल विजय दिवस पर बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि में पांच गुना बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

विज्ञापन


सीएम की घोषणा के बाद प्रस्ताव को न्याय और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी। जिससे बलिदानी सैनिक आश्रितों को बढ़ी हुईं अनुग्रह राशि दिए जाने का मामला लटक गया था।
विज्ञापन


अब इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य के निवासी बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 10 के स्थान पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi : नकली कस्तूरी और शेर के पंजों के नाम पर ठगे जा रहे चारधाम यात्री, वन विभाग को है खबर... मगर

उत्तराखंड के इतने सैनिक दे चुके बलिदान
उत्तराखंड के अब तक 1679 सैनिक देश के लिए बलिदान दे चुके हैं। 1962 के भारत-चीन युद्ध में उत्तराखंड के 245 सैनिकों ने अपना बलिदान दिया। 1962 में यह युद्ध 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चला। जबकि 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में उत्तराखंड के 217 सैनिकों ने अपना बलिदान दिया।

प्रदेश के बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने का आदेश हो चुका है। मुख्यमंत्री की घोषणा की तिथि से यह राशि दी जाएगी।
- गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed