फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Dehradun Cantt Board took steps from Smart Vending Zone scheme

देहरादून: कैंट बोर्ड ने स्मार्ट वेंडिंग जोन योजना से खींचे कदम, लोगों से जमा कराए थे 20-20 हजार रुपये 

Sun, 12 Sep 2021 01:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Sep 2021 01:23 PM IST
सार

देहरादून नगर निगम की तर्ज पर छावनी परिषद देहरादून की ओर से प्रेमनगर में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए लिए चार स्थान चिह्नित किए थे। बाकायदा इसका प्रस्ताव छावनी परिषद बैठक में पास किया गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Dehradun Cantt Board took steps from Smart Vending Zone scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्मार्ट वेंडिंग जोन योजना के नाम पर पहले बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन साल भर अब इस महत्वाकांक्षी योजना की कवायद पर ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में वेंडिंग जोन में ठेलियों के 20-20 हजार रुपये जमा करने वाले लोग अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बोर्ड सीईओ तनु जैन के अनुसार अगले बोर्ड के गठन के बाद ही योजना पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले साल योजना की कवायद शुरू की गई
देहरादून नगर निगम की तर्ज पर छावनी परिषद देहरादून की ओर से प्रेमनगर में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए लिए चार स्थान चिह्नित किए थे। बाकायदा इसका प्रस्ताव छावनी परिषद बैठक में पास किया गया। इसके पीछे मंशा अवैध ढंग से लगने वाली ठेलियों को तय स्थान पर ठेली लगाने का लाइसेंस देकर लगने वाले जाम से निजात दिलाना था। पिछले साल योजना की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन


बाकायदा वेडिंग जोन के लिए ठेलियां बनाने के लिए एक कंपनी को अधिकृत भी कर दिया गया। कंपनी की ओर से सौ से अधिक लोगों से एडवांस में ठेलियों के लिए 20-20 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद कैंट बोर्ड की यह योजना राजनीति के फेर में फंस गई। कुछ लोग वेंडिंग जोन के लिए तय स्थान और अपने लोगों को ही वेंडिंग जोन में स्थान दिलाने का आरोप लगाकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कैंट बोर्ड ने विरोध करने वालों को दरकिनार कर स्मार्ट जोन की कार्रवाई आगे बढ़ाई, लेकिन अब कदम पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में वेंडिंग जोन के माध्यम से रोजगार के आस लगाए बैठे लोग अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब कैंट बोर्ड ने वेंडिंग की योजना को पूरा नहीं करना था तो क्यों पैसे जमा कराए। 

वेंडिंग जोन के फेर कई लोगों के पैसे फंसे 
वेंडिंग जोन के लिए सौ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिस कंपनी को कैंट बोर्ड ने वेंडिंग जोन के लिए अधिकृत कराया था, उसने कैंट बोर्ड की बिना अनुमति लोगों से 20-20 हजार रुपये जमा करा लिए। हालांकि विरोध के बाद कैंट बोर्ड ने कंपनी को पैसे जमा करने से मना कर दिया था, लेकिन इस बीच सौ से अधिक लोग पैसा जमा करा चुके थे। इसमें से कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने कर्जा लेकर पैसे जमाए कराए थे।  


स्मार्ट वेंडिंग जोन की योजना फिलहाल रोक लगाई गई है। अगले निर्वाचित बोर्ड आने के बाद ही इस पर दोबारा विचार किया जाएगा। जिन लोगों ने पैसे दिए हैं, उनके पैसों को लौटा दिया जाएगा। 
-तनु जैन, सीईओ कैंट, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed