{"_id":"61968be891497079b7221023","slug":"uttarakhand-news-defense-minister-rajnath-singh-will-visit-pithoragarh-on-20-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 20 नवंबर को पिथौरागढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैनिक सम्मान कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 20 नवंबर को पिथौरागढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैनिक सम्मान कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
Thu, 18 Nov 2021 10:55 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:55 PM IST
सार
20 नवंबर को रक्षा मंत्री बरेली एअरफोर्स स्टेशन से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 नवंबर को एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ आएंगे। वह मूनाकोट के झौलखेत मैदान में होने वाले सैनिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। डीएम ने रक्षा मंत्री के भ्रमण को लेकर अधिकारियों के बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
20 नवंबर को रक्षा मंत्री बरेली एअरफोर्स स्टेशन से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। इसके बाद विकासखंड मूनाकोट के झौलखेत मैदान में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर दो बजे वह वापस बरेली एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे। डीएम डॉ. आशीष चौहान रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
28 नवंबर को हरिद्वार आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 28 नवंबर को प्रथम दीक्षांत समारोह होना है। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरित करेंगे।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत समेत कई विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। जिला पुलिस-प्रशासन भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है।