फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Cyber fraud Helpline Number Issued by Police

साइबर ठगी: ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है तो अब नहीं डूबेगी रकम, बस इस नंबर पर करें कॉल

Sat, 26 Jun 2021 02:07 AM IST
अलका त्यागी दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 26 Jun 2021 02:07 AM IST
सार

साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से नंबर जारी किया गया है। इसे उत्तराखंड की साइबर अपराध पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Cyber fraud Helpline Number Issued by Police
फोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

आपके बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिए जाते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीड़ितों की मदद के लिए साइबर अपराध पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 155260 जारी कर दिया है। यह मोबाइल नंबर 24 घंटे काम करेगा। इस नंबर पर कॉल करते ही आपके खाते से ट्रांसफर किए गए रुपये जिस भी खाते में जाएंगे उसे तत्काल सीज कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


साइबर क्राइम: देहरादून में हर दिन पांच लोग हो रहे ठगी का शिकार, देश में 5वें नंबर पर दून
विज्ञापन


साइबर अपराध की बढ़ती घटनाएं वर्तमान में चिंता का विषय है। इस अपराध ने एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस के माथे पर भी बल ला दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइबर अपराधी कभी बैंक अधिकारी तो कभी नामचीन कंपनियों के एजेंट बनकर गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। जरा सी लापरवाही होने पर लोगों के खाते से रुपये निकाल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से नंबर जारी किया गया है। इसे उत्तराखंड की साइबर अपराध पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया है। 155260 नंबर पर कॉल करते ही साइबर ठग के खाते को सीज कर दिया जाएगा। इसके बाद खाते का ब्लैंक क्रॉस चेक लेकर पीड़ित को संबंधित रकम लौटा दी जाएगी।

खाते से रुपये निकलते ही ये करें

इसके लिए तत्काल 155260 नंबर पर कॉल करनी होगी। कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी आपको व्हाट्सएप नंबर देंगे। जिसमें अपना बैंक खाता नंबर (जिससे रुपये निकले) बताना होगा। नाम और पते के साथ जिले की जानकारी देनी होगी। उस संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी, जिससे कॉल आई और बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर हुए। सभी जानकारी कंट्रोल रूम में पहुंचते ही साइबर ठग का खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा। 

बैंक खाते से रुपये निकालने की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। जिन मामलों में ओटीपी पूछकर रकम निकाली जाती है, उसमें बैंक भी कुछ नहीं कर पाता। साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर पूरी जानकारी अपलोड होते ही संबंधित बैंक को अलर्ट मिल जाएगा। जिस खाते में रुपये गए हैं, बैंक उस खाते की निकासी पर तत्काल रोक लगा देगा। पीड़ित को रुपये निकलने के 24 घंटे के भीतर फ्रॉड करने वाले की जानकारी देनी होगी। 
- पूर्णिमा गर्ग, साइबर सीओ, कुमाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed