फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Corona report negative of all the employees of Bijapur guest house who came in contact with arvind kejriwal

उत्तराखंड: बीजापुर गेस्ट हाउस के सभी कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, केजरीवाल के संपर्क में आए थे

Wed, 05 Jan 2022 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jan 2022 03:02 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के सीएम केजरीवाल सोमवार को देेहरादून पहुंचे हुए थे। परेड मैदान में रैली को संबोधित करने से पहले वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे।

विज्ञापन
uttarakhand news: Corona report negative of all the employees of Bijapur guest house who came in contact with arvind kejriwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस के सभी 23 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए मंगलवार को सैंपल लिए गए थे। ये सभी कर्मचारी होम आइसोलेशन में थे।

विज्ञापन


सोमवार को देहरादून पहुंचे थे अरविंद केजरीवाल
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को देहरादून पहुंचे थे। परेड मैदान में रैली को संबोधित करने से पहले वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। यहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


Kejriwal Corona Positive: बड़ा सवाल, जब लक्षण थे तो देहरादून रैली में क्यों आए केजरीवाल?
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीजापुर गेस्ट हाउस में तैनात कार्मिक भी उनके संपर्क में आए थे। केजरीवाल के कोरोना संक्रमित मिलने पर विभाग ने इनके सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई। 

आप नेता कर्नल कोठियाल की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संपर्क में आए आप नेताओं ने भी कोविड जांच कराई। जिसमें कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) की कोविड आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

तीन जनवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में केजरीवाल की नवपरिवर्तन रैली थी। रैली के बाद वापस दिल्ली लौटते ही केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनके संपर्क में आए आप नेताओं ने भी अपनी कोविड आरटीपीसीआर जांच कराई थी। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल, सह प्रभारी राजीव चौधरी समेत अन्य कई नेेताओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद कोठियाल समेत आप नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।


आप के प्रदेश प्रवक्ता समेत चार आइसोलेट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सामित टिक्कू समेत चार लोग आइसालेशन में हैं। सामित टिक्कू ने बताया कि सभा के दौरान वह दिल्ली के सीएम के संपर्क में आए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के बाद वह खुद और उनके संपर्क में आए चार लोग आइसोलेट हैं। चारों लोगों ने अपनी आरटीपीसीआर जांच करा ली है। उन्होंने बताया कि कोरोना रिपोर्ट आने तक वे आइसोलेशन में ही रहेंगे।

Uttarakhand Election 2022: कहीं तीसरी लहर की सबब न बन जाएं रैलियां, नेताओं के ठेंगे पर कोविड प्रोटोकॉल
रामनगर में शिशुपाल की रिपोर्ट निगेटिव आई
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने पर रामनगर के आप नेता शिशुपाल सिंह रावत ने भी कोरोना टेस्ट कराया। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि जब उन्हें अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तो उन्होंने काशीपुर सरकारी अस्पताल में जाकर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed