फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   arvind kejriwal corona positive: Big question, when there were symptoms why did Kejriwal come to Dehradun rally

Kejriwal Corona Positive: बड़ा सवाल, जब लक्षण थे तो देहरादून रैली में क्यों आए केजरीवाल?

Wed, 05 Jan 2022 11:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jan 2022 11:53 AM IST
सार

सोमवार को जब परेड मैदान में अरविंद केजरीवाल का भाषण शुरू हुआ तो थोड़ी देर बाद ही उन्हें खांसी आने लगी। वह लगातार खांसी को काबू करने की कोशिश करते नजर आए।

विज्ञापन
arvind kejriwal corona positive: Big question, when there were symptoms why did Kejriwal come to Dehradun rally
देहरादून रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि जब कोरोना के लक्षण थे तो केजरीवाल रैली करने क्यों आए?

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को जब परेड मैदान में अरविंद केजरीवाल का भाषण शुरू हुआ तो थोड़ी देर बाद ही उन्हें खांसी आने लगी। वह लगातार खांसी को काबू करने की कोशिश करते नजर आए। पहले तो लोगों को लगा कि शायद तेज आवाज में बोलने की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनकी खांसी खटकने लगी।
विज्ञापन


Kejriwal Uttarakhand Rally: रैली ने लिखी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की पटकथा, भीड़ से गदगद दिखे आप नेता 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह जैसे ही केजरीवाल ने खुद के कोविड पॉजिटिव होने का ट्वीट किया तो लोग उनकी खांसी को याद करने लगे। इसके साथ ही राजनीतिक हलकों में यह भी सवाल हवा में तैरने लगा कि जब केजरीवाल खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे। उन्हें कोरोना के लक्षण थे तो उन्होंने एहतियातन पहले ही अपनी जांच क्यों नहीं कराई?

उत्तराखंड: केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से देहरादून में हड़कंप, सोमवार को पहुंचे थे बीजापुर गेस्ट हाउस

अगर लक्षण थे तो सबकी जान खतरे में डालते हुए वह दिल्ली से देहरादून में चुनावी रैली करने क्यों आए? कई राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि केजरीवाल, चुनावी दबाव में देहरादून चले आए।

उत्तराखंड: देहरादून में रैली के तुरंत बाद अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, बिना मास्क आए थे नजर, तस्वीरें

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बरती एहतियात, नहीं आए रैली में

फिलहाल उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में काम कर रही केजरीवाल की पूरी टीम आइसोलेशन में है। सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल से लेकर उनके संपर्क में आए सभी नेताओं ने अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई है, जिसकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। केजरीवाल का यह दौरा कितने लोगों पर भारी साबित होगा, इसका खुलासा तो रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

एक ओर जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देहरादून में रैली करने पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है तो दूसरी ओर भाजपा के सांसद मनोज तिवारी की सजगता की सराहना भी कर रहे हैं। दरअसल, रुद्रपुर में सोमवार को मनोज तिवारी का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट शामिल हुए थे। काफी संख्या में मनोज तिवारी के प्रशंसक कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन ऐन वक्त पर मनोज तिवारी का कार्यक्रम में शामिल होना रद्द हो गया।

प्रशंसक मायूस जरूर हुए, लेकिन जब मनोज तिवारी ने मंगलवार को ट्वीट किया तो सब उनकी प्रशंसा करने लगे। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा है कि-परसों (2 जनवरी) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड-रुद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था। टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं।

सतर्कता बरतते हुए आपे आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। मंगलवार को राजनीतिक हलकों में उनका यह ट्वीट उनकी सूझबूझ की प्रशंसा के साथ काफी चर्चाओं में रहा। सभी कह रहे थे कि अगर मनोज तिवारी इस हालत में रुद्रपुर आ जाते तो कई लोगों पर कोरोना का खतरा मंडराने लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed