फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand Colleges will open for all students from first week of February 2021

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में फरवरी के पहले सप्ताह से सभी छात्र-छात्राओं के लिए खुलेंगे कॉलेज

Tue, 05 Jan 2021 03:00 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Jan 2021 03:00 AM IST
सार

  • राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खोले जाने की तैयारी को लेकर मंगलवार को होगी बैठक 

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand Colleges will open for all students from first week of February 2021
क्लासरूम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नए साल में उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड में लॉकडाउन के चलते बंद हुए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय दस महीने बाद फरवरी के पहले सप्ताह में सभी छात्र-छात्राओं के लिए खुलेंगे। इन्हें पूर्ण रूप से खोले जाने की तैयारी को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी कुलपतियों के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए मार्च 2020 से सभी राज्य विवि और महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया था। तभी से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। हालांकि स्थिति कुछ सामान्य होने के बाद 15 दिसंबर से यूजी और पीजी के केवल प्रयोगात्मक विषय वाले छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालयों को खोला गया था, लेकिन अन्य छात्रों के लिए महाविद्यालय अब भी बंद हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अब अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी महाविद्यालय खोले जाने की तैयारी है। महाविद्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन कराते हुए महाविद्यालयों को पूर्ण रूप से खोला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी की छुट्टी खत्म होने के बाद खुलेंगे महाविद्यालय
प्रदेश के राज्य विवि और महाविद्यालयों में 11 जनवरी से सर्दियों की छुट्टी पड़ रही है। इस बार पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में समान रूप से 20 कार्य दिवसों के छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में चार से पांच फरवरी तक महाविद्यालय खुलेंगे।

महाविद्यालयों में पहुंचे बहुत कम छात्र

प्रदेश में यूजी और पीजी के प्रयोगात्मक विषय वाले छात्रों के लिए 15 दिसंबर को महाविद्यालय खुलने पर बहुत कम छात्र महाविद्यालय पहुंचे। छात्र-छात्राओं की औसतन उपस्थिति 15 से 20 फीसदी रही। इनमें कुछ महाविद्यालय ऐसे थे। जिनमें मात्र 25 से 30 छात्र पहुंचे।

दो लाख छात्र-छात्राएं हैं अध्ययनरत
प्रदेश में 105 सरकारी महाविद्यालय हैं। इसके अलावा 18 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। सभी महाविद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय खुलने पर सभी छात्र महाविद्यालय आ सकेंगे।

प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को सर्दियों की छुट्टी खत्म होते ही सभी छात्र-छात्राओं के लिए खोला जाएगा। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा की भी हमारी जिम्मेदारी है। इस संबंध में मंगलवार को समस्त कुलपतियों के साथ बैठक रखी गई है। 
- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed